{"_id":"5ae0c2da4f1c1b320a8b6798","slug":"41524679386-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी के चलते ठप रही आंवलाघाट से आपूर्ति 19-21-47","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी के चलते ठप रही आंवलाघाट से आपूर्ति 19-21-47
Updated Wed, 25 Apr 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिथौरागढ़। लाइनों की गंदगी के चलते नवनिर्मित आंवलाघाट पेयजल योजना से आपूर्ति ठप रही। इसके चलते नगरवासियों को पेयजल समस्या का सामना करना पड़ा। अन्य योजनाओं के जरिये नगर के कई क्षेत्रों में सुबह की पाली में ही आपूर्ति हो पाई।
बुधवार को नवनिर्मित योजना के लोकार्पण के 12वें दिन भी आंवलाघाट से नगर में आपूर्ति नहीं हो पाई। जल संस्थान ने लाइनों की गंदगी के चलते जल निगम से पानी लेने से किनारा किया। आंवलाघाट के मटमैले पानी से अन्य योजनाओं से मिल रहे पानी के भी गंदा होने की आशंका के बीच पानी नहीं लिया गया। जल संस्थान ने घाट, ठुलीगाड़ और रई योजना के जरिये नगरीय क्षेत्रों में पानी बांटा। पानी की कमी से नगर केे डिग्री कालेज, जीआईसी रोड, पांडेगांव, जगदंबा कालोनी, सरस्वती विहार, खड़कोट, घंटाकरण, सेरा, बैंक रोड़, लिंठ्यूड़ा आदि क्षेत्रों में लोगों को समस्या का सामना करना पड़ा। इधर, जल निगम नवनिर्मित पेयजल लाइनों की सफाई में जुटा रहा। इसके तहत आंवलाघाट के पानी से लाइनों की सफाई की गई। जल संस्थान के ईई विशाल कुमार का कहना है कि आंवलाघाट योजना की सफाई के बाद ही आपूर्ति सुचारु हो पाएगी।