फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   पव्वाधार मार्ग पर डामरीकरण का कार्य पूरा करें

पव्वाधार मार्ग पर डामरीकरण का कार्य पूरा करें

Thu, 28 Dec 2017 11:14 PM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
पव्वाधार मार्ग पर डामरीकरण का कार्य पूरा करें
गंगोलीहाट/पिथौरागढ़। गंगोलीहाट की क्षेत्र पंचायत की बैठक में पानी, बिजली, सड़क समेत कई मामले उठे। कुंतोला के प्रधान गोविंद सिंह ने गंगोलीहाट-पव्वाधार मार्ग पर चार साल बाद भी डामरीकरण का कार्य अधूरा होने का मामला उठाया। मुख्य विकास अधिकारी वंदना ने मार्च तक डामरीकरण का काम पूरा करने के निर्देश पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन


क्षेत्र प्रमुख गंगा बिष्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में सेराघाट क्षेत्र के 10 गांवों को सड़क से जोड़ने की मांग सदस्यों ने उठाई। मुख्य विकास अधिकारी ने सड़कों का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। बालातड़ी के प्रधान देवेंद्र भट्ट ने बघर-डोबालखेत सड़क पर डामरीकरण करने, टुंटा से बुसैल तक सड़क का निर्माण करने, जजुट के प्रधान गिरीश जोशी ने आंवलाघाट मार्ग का निर्माण शीघ्र करने, खरिक में सिंचाई गूल की मरम्मत करने, जिला पंचायत सदस्य हरीश भंडारी ने रिठायत से खिरमांडे, मड़कनाली से सुरखाल पाठक, मड़कनाली से भामा, ग्वाल से गोबरगड़ा तक सड़क निर्माण करने, सेरा उर्फ बडोली के प्रधान मोहन जोशी ने गणाई, सेराघाट के गांवों में एएनएम तैनात करने, जिला पंचायत उपाध्यक्ष वीरेंद्र महरा बल्लू ने नाग क्षेत्र को पंपिंग पेयजल योजना से जोड़ने के साथ ही सुतारगांव, बालातड़ी, कसेड़ी के लिए पेयजल योजना बनाने की मांग रखी।
विज्ञापन


बुंगली, चौरपाल, कंडाराछीना स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों की तैनाती करने की मांग की। सदस्यों ने गंगोलीहाट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला चिकित्सक की नियुक्ति करने, विकासखंड स्तर में विकलांग प्रमाण पत्र बनाने, गंगोलीहाट के लिए शालीखेत से बनी पेयजल योजना को रामगंगा से जोड़ने की मांग उठाई। सदन में स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती करने के साथ ही पेयजल उपलब्ध कराने की मांग उठी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीडीओ ने बंद हो चुके कम छात्रसंख्या वाले स्कूलों के शिक्षकों को शिक्षकों की कमी वाले स्कूलों में तैनात करने के निर्देश दिए। विधायक मीना गंगोला ने बिजली से विहीन गांवों के प्रस्ताव तैयार करने को कहा। झूलते तारों को ठीक करने के साथ ही चिटगल, बनकोट, कुनल्ता एएनएम केंद्रों में बिजली के संयोजन देने को कहा। बैठक का संचालन खंड विकास अधिकारी डीआर लोहिया ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed