{"_id":"5a43d8334f1c1b5c248b4f1a","slug":"41514395699-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुक्केबाज विमल पुनेड़ा का पिथौरागढ़ में स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुक्केबाज विमल पुनेड़ा का पिथौरागढ़ में स्वागत
Updated Wed, 27 Dec 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। अमेरिका के लासबेगास में 16 दिसंबर को हुई प्रोफेशनल मुक्केबाजी प्रतियोगिता में भाग लेकर लौटे युवा मुक्केबाज विमल पुनेड़ा का बुधवार को यहां पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। विमल में पहले राउंड में ही अपने जापानी प्रतिद्वंद्वी को परास्त कर दिया था। विमल इंडियन मुक्केबाज काउंसिल के माध्यम से इस प्रतियोगिता में भाग लेने गए थे। प्रतियोगिता में भारत, जापान, फिलिपींस, मैक्सिको समेत कई अन्य देशों के विश्व चैंपियन मुक्केबाज शामिल हुए।
विमल ने कहा कि इतने दिग्गज खिलाड़ियों के बीच खेलने में पहले थोड़ा हिचक हो रही थी, लेकिन आत्मविश्वास के साथ रिंग में उतरते ही उन्होंने अपना करिश्मा दिखाया। विमल के प्रदर्शन से खुश होकर ओलंपिक कोच ग्रेट टी चावेज ने उनको प्रशस्ति पत्र दिया। साथ ही विमल को हिंदुस्तान का बेहतरीन मुक्केबाज करार दिया।
स्वागत समारोह में इंडियन मुक्केबाज काउंसिल के उत्तर भारत प्रमुख शमशेर महर ने कहा कि विमल ने पूरे जिले और देश का नाम रोशन किया है। उनके स्वागत के समय मोहन चंद्र पंत, नारायण दत्त बगौली, कै. धरम चंद, पूर्व सैनिक समिति के अध्यक्ष डीएस वल्दिया, आशीष सौन, दिनेश कापड़ी, मनीष चौधरी, मुकुल पाठक आदि लोग थे। विमल मूल रूप से पुनेड़ी गांव के निवासी हैं।