{"_id":"5a34054b4f1c1b193e8b8e4a","slug":"41513358667-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को जमीन के नुकसान का मुआवजा मिलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को जमीन के नुकसान का मुआवजा मिलेगा
Updated Fri, 15 Dec 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। जौलजीबी-मुनस्यारी सड़क के चौड़ीकरण के दौरान जिन किसानों की जमीन को नुकसान पहुंचा था, उन्हें शीघ्र मुआवजा राशि दी जाएगी। जिन किसानों के नुकसान का अब तक सर्वे नहीं हुआ है, इसका भी जल्दी निस्तारण किया जाएगा।
एसडीएम विवेक प्रकाश ने शुक्रवार को सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के अधिकारियों और ग्रामीणों की बैठक लेकर मुआवजे के संबंध में विस्तार से चर्चा की। एसडीएम ने कहा कि सभी प्रभावित किसानों को शीघ्र मुआवजा दिया जाएगा। इसके अलावा सड़क चौड़ीकरण के दौरान निकले मलबे से यदि किसी के मकान को नुकसान पहुंचा होगा तो उसे भी नियमानुसार मुआवजा मिलेगा।
एसडीएम ने बीआरओ के अधिकारियों से कहा कि वह लोगों की शिकायतों का समाधान करें। यदि कहीं पर विवाद की स्थिति है तो उसका भी निराकरण किया जाएगा। एसडीएम ने कहा कि सर्वे में जिस किसान को जितना नुकसान पहुंचा है, उसे नियम के अनुसार मुआवजा मिलेगा। प्रभावित किसान लंबे समय से मुआवजे की मांग कर रहे हैं। इस मौके पर महेश जोशी, उदयकुमार, एस डिमरी, करण सिंह, यतेंद्र सिंह आदि थे।