फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   बनकोट बजार कमला नी मार लटका...

बनकोट बजार कमला नी मार लटका...

Thu, 23 Nov 2017 10:43 PM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
बनकोट बजार कमला नी मार लटका...
गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। बनकोट शरदोत्सव की तीसरी शाम सांस्कृतिक दल रामनगर और मां शारदा सांस्कृतिक समिति पिथौरागढ़ के कलाकारों के नाम रही। सांस्कृतिक दल रामनगर के कलाकारों ने-बनकोट बजार कमला नी मार लटका, गीत की प्रस्तुति दी तो लोग झूमने लगे। मां शारदा सांस्कृतिक समिति पिथौरागढ़ के दल ने-डीडीहाट कि जमुना छोरी, दिल लीगे चोरी-चोरी, की शानदार प्रस्तुति दी। विक्रम सिंह बोरा ने रोबो डांस की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी डीआर लोहिया ने आयोजन की सराहना की। विशिष्ट अतिथि ठेकेदार जतिन पाटनी ने शरदोत्सव को मील का पत्थर बताते हुए कहा इससे स्थानीय कलाकारों को उभरने का मौका मिल रहा है। इस दौरान स्थानीय कलाकारों और स्कूली विद्यार्थियों ने भी एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रमों को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। शरदोत्सव में खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हो रहा है।
विज्ञापन


आयोजन समिति के अध्यक्ष रवींद्र सिंह बनकोटी, उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार बनकोटी, सचिव सूरज सिंह बनकोटी, कोषाध्यक्ष दिनेश बनकोट, उप सचिव राजेश बनकोटी, अभिनेश बनकोटी ने सभी का आभार जताया। संचालन बृजेश डसीला ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed