फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   देवलथल के निर्मल का पीसीएस में चयन

देवलथल के निर्मल का पीसीएस में चयन

Fri, 28 Jul 2017 10:43 PM IST
Updated Fri, 28 Jul 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
देवलथल के निर्मल का पीसीएस में चयन
पिथौरागढ़। देवलथल के रामकोट निवासी डा. निर्मल बसेड़ा ने अपने बड़े भाई डा. रवींद्र बसेड़ा के नक्शेकदम पर चलते हुए पीसीएस की परीक्षा पास की है। उनका चयन बाल विकास अधिकारी पद पर हुआ है। निर्मल के बड़े भाई रवींद्र पीसीएस क्वालीफाई कर इस समय असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्य कर के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन


डा. निर्मल बसेड़ा की माता प्रेमा बसेड़ा समाजसेवी और पिता सुरेंद्र सिंह बसेड़ा व्यवसायी हैं। निर्मल बसेड़ा ने प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर देवलथल से हासिल की। कक्षा 6 से 8 तक महर्षि विद्या मंदिर देवलथल और कक्षा 9 से 12 तक की शिक्षा राजकीय इंटर कॉलेज देवलथल से प्राप्त की। स्नातक की शिक्षा पिथौरागढ़ महाविद्यालय से तो परास्नातक की शिक्षा और पीएचडी की डिग्री डीएबी परिसर नैनीताल से हासिल की। निर्मल बसेड़ा वर्तमान में डीएसबी परिसर में प्राध्यापक हैं।
विज्ञापन


निर्मल अपनी सफलता का श्रेय माता, पिता की प्रेरणा को देते हैं। पीसीएस परीक्षा का परिणाम 5 साल बाद आने के सवाल पर निर्मल कहते हैं कि देर आया दुरुस्त आया। उन्हें इससे कोई गिला नहीं है। निर्मल के पीसीएस में चयन की सूचना मिलने पर देवलथल क्षेत्र में जश्न का माहौल है। निर्मल के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। लोग परिवार के दो सदस्यों के पीसीएस में चयन होने को परिवार की विशेष उपलब्धि बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed