फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   40 thousand population trust God

आपदा काल की दस्तक से सहमे सीमांत के लोग , 40 हजार की आबादी भगवान भरोशे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 11:22 PM IST
विज्ञापन
40 thousand population trust God
पिथौरागढ़। आपदा की दस्तक से सीमांत के लोग सहमे हैं। इसके बावजूद सीमांत की 40 हजार से अधिक की आबादी भगवान भरोसे है। जिले के कई गांवों में संचार सुविधा भी नहीं है। ऐसे में आपदा की स्थिति में ग्रामीणों को प्रशासन तक जानकारी पहुंचाने में ही काफी समय लग जाएगा। सीमांत के कई गांवों में सड़क भी नहीं पहुंच पाई है। कई सड़कें भूस्खलन के कारण बंद हैं। ऐसे में आपदा की सूचना समय से प्रशासन तक पहुंचाना और वहां राहत पहुंचाना कठिन हो सकता है।
विज्ञापन

सीमांत जिले में हर साल बरसात आपदा काल बन जाती है। वर्ष 2013 से सीमांत जिले में 120 से अधिक लोग आपदा की भेंट चढ़े हैं। इन आपदाओं में 48 लोग लापता हुए जबकि 110 लोग घायल हो गए। आपदा में पिछले छह साल में 160 करोड़ से अधिक की निजी, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। इस अवधि में 850 से अधिक परिवारों के मकान ध्वस्त हुए। इस सबके बावजूद प्रशासन ने हर साल हो रही आपदा की घटनाओं से सबक नहीं लिया है। जिले में भारत-चीन सीमा से सटे धारचूला मुनस्यारी तहसील के 24 गांव आपदा की दृष्टि से अतिसंवेदनशील हैं, लेकिन इन गांवों को विस्थापित नहीं किया गया है। इन गांवों में रह रहे 250 से अधिक परिवारों के लिए इस बार भी वर्षाकाल जीवन की परीक्षा साबित होगा। सरकार के हर साल के आश्वासनों ने इन्हें कोई राहत नहीं दी है।
विज्ञापन

दो कोट-
आपदा काल से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी की है। सभी तहसीलों में आपदा प्रबंधन तंत्र को सक्रिय किया गया है।
- आरडी पालीवाल, एडीएम, पिथौरागढ़।
आपदा काल को लेकर हर साल तैयारी होती है। आपदा में लोग अपनी जान गंवाते हैं। सरकार को आपदा प्रभावितों के विस्थापन के लिए काम करना चाहिए।
- हरीश धामी, विधायक,धारचूला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed