फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   38 out of 39 CCTV bad, how will be monitored

Pithoragarh News: 39 में से 38 सीसीटीवी खराब, कैसे होगी निगरानी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Dec 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
38 out of 39 CCTV bad, how will be monitored
पिथौरगढ़ नगर में खराब पड़े सीसीटीवी। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। नगर में वर्ष 2015 में नगर की सुरक्षा के लिए लगाए गए सीसीटीवी का कोई सुधलेवा नहीं है। यहां 39 में से सिर्फ एक सीसीटीवी काम कर रहा है। इस कारण तमाम घटनाओं पर नजर रखने के साथ ही आपराधिक घटनाओं की जांच भी पुलिस के लिए मुश्किल हो गई है। कैमरे खराब होने से सबसे ज्यादा दिक्कतें यातायात व्यवस्था बनाए रखने में हो रही है। नगर पालिका ने साफ कह दिया कि कैमरे ठीक कराना उसकी जिम्मेदारी नहीं है जबकि पुलिस का कहना है कि पालिका ही कैमरे ठीक कराए।
विज्ञापन

नगर की सुरक्षा के लिए विधायक मयूख महर ने विधायक निधि से 39 और दो सीसीटीवी घाट चौकी में लगाए थे। उन्होंने कैमरे लगाने के लिए नगर पालिका को कार्यदायी संस्था बनाया था। वर्तमान में सिर्फ दो सीसीटीवी घाट चौकी और एक सीसीटीवी नगर में काम कर रहा है। पुलिस प्रशासन सीसीटीवी को ठीक करने के लिए नगर पालिका को कई बार पत्र लिख चुका है। नगर पालिका बजट नहीं होने की बात कर रहा है।
विज्ञापन

जब कैमरे सही थे तब नगर में कहीं यातायात व्यवस्था बाधित होने की सूचना कंट्रोल रूम से यातायात पुलिस को दी जाती थी। तब पुलिस मौके पर पहुंचकर तुरंत जाम खोलने का काम करती थी। भीड़ वाले क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाए रखने, अवैध खनिज सामग्री से भरे वाहनों को पकड़ने के लिए किया जाता था। चोरी सहित अन्य आपराधिक घटनाएं होने पर पुलिस को मामलों के खुलासे में मदद मिलती थी। अब लंबे समय से सीसीटीवी खराब हैं लेकिन कैमरों को ठीक करने के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर में बढ़ रहीं हैं चोरी की घटनाएं
पिथौरागढ़। नगर में सीसीटीवी खराब होने का फायदा अराजकतत्व उठा रहे हैं। कुमौड़, टनकपुर रोड, कैंट रोड सहित कई हिस्सों में जेसीबी, ट्रक और प्राइवेट बसों से डीजल चोरी हुआ है। इसके अलावा नगर में खड़ी कारों से साउंड सिस्टम चुराने की घटनाएं आम हो चुकी हैं। संवाद
प्रत्येक व्यापारी से सीसीटीवी लगाने की अपील
पिथौरागढ़। एएसपी संचार बीबी तिवारी ने व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठानों के बाहर सीसीटीवी लगाने की अपील की है। उनका कहना है कि व्यापारी अगर सीसीटीवी लगाते हैं तो उनके प्रतिष्ठानों की सुरक्षा होगी। जरूरत पड़ने पर पुलिस को भी फायदा मिलेगा। संवाद
इन स्थानों पर लगे हैं सीसीटीवी
सिल्थाम, भाटकोट तिराहा, वड्डा तिराहा, टनकपुर तिराहा, केएमओयू स्टेशन, गुप्ता तिराहा, अपटेक तिराहा, कुमौड़, टनकपुर रोड, जाखनी, चिमस्यानौला, नगर पालिका तिराहा, घंटाकरण तिराहा, न्यायालय गेट, गांधी चौक, पुरानी बाजार, नई बाजार सहित अन्य स्थानों पर कैमरे लगाए गए हैं।
पिथौरागढ़ नगर में 39 में से सिर्फ एक सीसीटीवी काम कर रहा है। 38 कैमरे खराब हैं। घाट चौकी में दो सीसीटीवी काम कर रहे हैं। कैमरे ठीक करने के लिए कार्यदायी संस्था नगर पालिका को कई बार पत्र भेज दिया है। पालिका से बजट न होने की बात कही जा रही है। -बीबी तिवारी, एएसपी, पिथौरागढ़।

नगर में सीसीटीवी लगाने के बाद पुलिस को हैंडओवर कर दिया था। अब कैमरों को ठीक करने की जिम्मेदारी नगर पालिका की नहीं है। कैमरों को ठीक करने के लिए कोई बजट भी नहीं है। -राजदेव जायसी, ईओ, नगर पालिका, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed