{"_id":"5cc497fabdec22070518ba04","slug":"31556387834-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीईओ ने प्रधानाचार्यों से लिया स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीईओ ने प्रधानाचार्यों से लिया स्पष्टीकरण
विज्ञापन
पिथौरागढ़। अपर शिक्षा अधिकारी डॉ. मुकुल सती के निर्देश पर मुख्य शिक्षाधिकारी अशोक कुमार जुकरिया ने नियम विरुद्ध अवकाश स्वीकृत करने पर स्कूलों के प्रधानाचार्यों और अशासकीय विद्यालयों के प्रबंधकों से स्पष्टीकरण मांगा है।
बीते दिन अपर शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) डॉ. मुकुल सती ने विकास खंड विण और मूनाकोट के कई स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान राजकीय इंटर कॉलेज पीपलकोट, एलडब्लूएस और मिशन इंटर कॉलेज में कुछ शिक्षक नियम विरुद्ध अवकाश पर मिले। इस पर डॉ. सती ने नाराजगी जताते हुए कहा कि एक ओर शिक्षक मूल्यांकन में व्यस्त हैं, वहीं दूसरी ओर शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में शिक्षक नियम विरुद्ध अवकाश पर हैं। उन्होंने कहा कि बगैर जीओ के शिक्षक तीन-तीन दिन के यात्रा अवकाश पर हैं। इससे पठन-पाठन पर प्रतिकूल असर पड़ता है।
एलडब्लूएस में तो 106 छात्राएं कड़ी धूप में बाहर बैठीं मिलीं। इस पर उन्होंने मुख्य शिक्षाधिकारी को शासकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और अशासकीय स्कूलों के प्रधानाचार्य और प्रबंधकों से स्पष्टीकरण लेने को कहा। मुख्य शिक्षाधिकारी जुकरिया ने बताया कि प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।