{"_id":"5cbca5e3bdec2213e6490deb","slug":"31555867107-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाया रेनेसां स्कूल का वार्षिकोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाया रेनेसां स्कूल का वार्षिकोत्सव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। रेनेसां नर्सरी एंड पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सबका मन मोह लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष जयश्री पाठक ने की। उन्होंने बच्चों से मेहनत से पढ़ाई कर आगे बढ़ने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि केके पंत ने कहा कि रेनेसां स्कूल बच्चों के विकास के लिए प्रतिबद्ध रहता है। पढ़ाई के साथ ही खेल और अन्य गतिविधियों में भी छात्र-छात्राएं बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करती हैं।
बच्चों ने लोकगीत, लोकनृत्य और देशभक्ति के कार्यक्रम पेश कर समा बांध दिया। प्रधानाचार्य त्रिभुवन सिंह रावल ने वार्षिक आख्या पेश की। संचालन छात्र अंशुमन बेरी और छात्रा निशिता सिंह ने किया। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख ललित पाठक, किशन चंद्र पाठक, हरीश चंद्र पंत, दर्पण कुमार, कृष्णा बोहरा समेत कई अभिभावक मौजूद रहे।