{"_id":"5bf83e9cbdec2241a43f8564","slug":"31542995612-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी बचाकर ही होगा परिवार, समाज, राष्ट्र का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी बचाकर ही होगा परिवार, समाज, राष्ट्र का निर्माण
Updated Fri, 23 Nov 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। ग्राम सभा ह्यूपानी में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत गोष्ठी हुई, इसमें वक्ताओं ने कहा कि परिवार, समाज और राष्ट्र का निर्माण बेटी बचाकर ही हो सकता है। शिक्षित बेटी ही एक अच्छे समाज का निर्माण कर सकती है। बेटी के प्रति लोगों को अब अपनी सोच बदलनी चाहिए।
गोष्ठी के संयोजक डॉ.पीतांबर अवस्थी ने कहा कि शिक्षित समाज ही कन्या भ्रूण हत्या और नशाखोरी जैसे अभिशाप को दूर कर सकता है। उन्होंने कहा कि आज युवा पीढ़ी में नशाखोरी की प्रवृति बढ़ रही है। युवा ही राष्ट्र का भविष्य हैं, इसलिए यह सभी का कर्तव्य है कि युवाओं को रचनात्मकता की ओर बढ़ाने का प्रयास किया जाय।
उन्होंने बेटियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए उन्हें रोजगार मुहैया कराने के और अधिक अवसर दिलाने पर भी जोर दिया। सामाजिक कार्यकर्ता बहादुर सिंह ने कहा कि इस तरह के अभियान से लोगों में जागरूकता आएगी। इस दौरान युवाओं ने जीवन में नशा नहीं करने का संकल्प पत्र भी भरा। गोष्ठी में नितिन थापा, बल बहादुर, कुंडल सिंह, बहादुर सिंह, रतन सिंह, सावित्री देवी, कमला, कलावती, धाना देवी, दीपा देवी आदि थे।