{"_id":"5bae5eeb867a557f1744625f","slug":"31538154219-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनकोट के ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनकोट के ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी
Updated Fri, 28 Sep 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। राइंका बनकोट में शिक्षकों की कमी से शिक्षक अभिभावक संघ में आक्रोश पनप रहा है। संघ के सदस्यों ने 15 अक्तूबर तक विद्यालय में रिक्त पदों पर शिक्षकों की तैनाती नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
अभिभावक संघ के अध्यक्ष विक्रम सिंह मेहता ने कहा कि जुलाई में विद्यालय में आयोजित बैठक में विधायक की मौजूदगी में खंड शिक्षाधिकारी ने अगस्त तक शिक्षकों की तैनाती का भरोसा दिलाया था। उन्होंने बताया कि आज तक एक भी शिक्षक की नियुक्ति नहीं की गई है। बताया कि विद्यालय में 17 अध्यापकों के पद सृजित हैं।
महज आठ अध्यापक ही कक्षा छह से लेकर 12 वीं तक के बच्चों को पढ़ा रहे हैं। कहा कि पिछले 10 वर्षों से प्रधानाचार्य का पद भी खाली पड़ा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शिक्षकों की नियुक्ति नहीं की गई तो जनता 16 अक्तूूबर से जोरदार आंदोलन करने को विवश होगी।