{"_id":"5b76feaf42c79246300f52f7","slug":"31534525103-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वापसी में हेलीकॉप्टर का किराया लेने से आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वापसी में हेलीकॉप्टर का किराया लेने से आक्रोश
Updated Fri, 17 Aug 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला (पिथौरागढ़)। इसे लोगों की मजबूरी का फायदा उठाना ही कहा जाएगा। रास्ता है नहीं और व्यास घाटी में विशेष पूजा के कारण लोगों को वहां जाना ही है। ऐसे में लोग हेली सेवाओं का लाभ लेने की कोशिश कर रहे हैं और उनसे वापसी का 3100 रुपये किराया वसूला जा रहा है।
नजंग में रास्ता खराब होने से व्यास घाटी के लिए आवाजाही नहीं हो पा रही है। इन दिनों व्यास घाटी में विशेष पूजा हो रही है। लोगों को घाटी तक पहुंचाने के लिए एक हेलीकाप्टर की व्यवस्था की गई है। इसका एकतरफ का किराया 3100 रुपये है। आपदा को देखते हुए पहले वापसी का किराया नहीं लिया जाता था।
अब शासन ने वापसी का भी किराया 3100 रुपये तय कर दिया है। लोगों का कहना है कि या तो प्रशासन नजंग में रास्ता बनाकर दें, अन्यथा एक तरफ का किराया माफ करे। शनिवार को व्यापार संघ और विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपेंगे। एसडीएम आरके पांडे के अनुसार शासनादेश के अनुसार ही किराया लिया जा रहा है।