{"_id":"5b1eae384f1c1bf26e8b7650","slug":"31528737336-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वित मंत्री ने किया डामरीकरण व विस्तारीकरण कार्य का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वित मंत्री ने किया डामरीकरण व विस्तारीकरण कार्य का शुभारंभ
Updated Mon, 11 Jun 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। वित्तमंत्री प्रकाश पंत ने पिथौरागढ़ विधानसभा के मोस्टमानू, रोड़ीपाली, कुमैयाचौड़, छेड़ा, सुवालेख आदि गांवों का पैदल भ्रमण कर जनता की समस्याएं सुनीं। उन्होंने 201.71 लाख की लागत एवं 2.50 किलोमीटर की छेड़ा-कुमैयाचौड़ मोटरमार्ग के डामरीकरण एवं विस्तारीकरण कार्य का विधिवत पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया।
कुमैयाचौड़ में वित्त मंत्री ने केंद्र तथा राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ के युवाओं को भारतीय सेना की भर्ती प्रक्रिया में मौका मिले इसके लिए सितंबर में पिथौरागढ़ में भारतीय थल सेना का भर्ती मेला आयोजित किया जाएगा। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुमैयाचौड़ में फर्नीचर एवं कंप्यूटर के लिए विधायक निधि से धनराशि देने की घोषणा की। छेड़ा कुड़िया नोला एवं टंकी निर्माण के लिए दो लाख, राइंका रोड़ीपाली की चहारदीवारी के लिए 1.50 लाख, रोड़ी से पाली तक संपर्क मार्ग के लिए एक लाख एवं डुबरी रोड़ी में मेला स्थल की चहारदीवारी के लिए 1.50 लाख, आगर कैलपातल मेला स्थल निर्माण को 1.50 लाख, भवानी मेला स्थल निर्माण के लिए 1.50, अनुसूचित बस्ती कौलानी छेड़ा में सैममेला मंदिर सौंदर्यीकरण के लिए एक लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की।
भ्रमण के दौरान माननीय पेयजल मंत्री द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 5 करोड़ 47 लाख 23 हजार रुपये की लागत से निर्मित 13 किलोमीटर लंबे सुवालेख-रोड़ीपाली-झूणी मोटर मार्ग का भी लोकार्पण किया। भ्रमण के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री महेंद्र लुंठी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजेंद्र रावत, सांसद प्रतिनिधि गणेश भंडारी आदि मौजूद थे।