{"_id":"5afb15bc4f1c1be7408b59db","slug":"31526404540-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक न होने से सोसा स्कूल दो माह से बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक न होने से सोसा स्कूल दो माह से बंद
Updated Tue, 15 May 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला (पिथौरागढ़)। राजकीय प्राथमिक विद्यालय सोसा शिक्षक न होने के कारण दो महीने से बंद है। इस कारण विद्यालय में पढ़ने वाले 24 विद्यार्थियों पर भविष्य का संकट गहरा गया है।
तहसील मुख्यालय से 40 किमी दूर राजकीय प्राथमिक विद्यालय सोसा में मार्च से शिक्षक नहीं है। सोसा प्राथमिक विद्यालय संकुल संसाधन केंद्र भी है। ग्राम प्रधान कमला देवी ने एसडीएम आरके पांडेय से मिलकर शिक्षकों को शीघ्र नियुक्त करने की मांग की है। ग्राम प्रधान कमला देवी, अभिभावक खुशाल सिंह ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक न होने से स्कूल बंद हो गया है।
बार-बार विभागीय अधिकारियों को सूचना देने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। कई अभिभावक अब अपने बच्चों को 40 किमी दूर धारचूला मुख्यालय में पढ़ाने की तैयारी कर रहे हैं। तहसीलदार ललित मोहन तिवारी ने जिला शिक्षाधिकारी बेसिक शौकत अली को मामले की जांच कर शिक्षक की व्यवस्था करने को कहा है।