{"_id":"5ac8fdbf4f1c1ba9618b619d","slug":"31523121599-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होम स्टे योजना का प्रशिक्षण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होम स्टे योजना का प्रशिक्षण शुरू
Updated Sat, 07 Apr 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला (पिथौरागढ़)। भारत-चीन सीमा की व्यास घाटी के युवाओं के लिए केएमवीएन की होम स्टे योजना का प्रशिक्षण शुरू हो गया है। इस प्रशिक्षण में व्यास घाटी के छह गांवों के युवा भाग ले रहे हैं। इस दौरान युवा होम स्टे की बारीकियां सीखेंगे। प्रशिक्षण के बाद इन युवाओं को स्वरोजगार योजना से जोड़ा जाएगा।
शनिवार को धारचूला से पहले प्रशिक्षण दल को मुनस्यारी के लिए रवाना किया गया। व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेंद्र थापा और रं कल्याण संस्था के अध्यक्ष केएस गर्ब्याल ने दल को हरी झंडी दिखाई। इस दल में दूग्तू और दांतू गांव के पांच-पांच सदस्य शामिल हैं। यात्रा दल का नेतृत्व यात्राधिकारी आरसी जोशी कर रहे हैं।
यात्राधिकारी ने बताया कि प्रशिक्षण दल को होम स्टे की बारीकियां सिखाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि सप्ताह भर बाद दूसरा दल होम स्टे के लिए रवाना होगा। इसमें नागलिंग और बालिंग के पांच-पांच सदस्य शामिल होंगे। इसके बाद तीसरे दल में कुटी के दो और नाभी के सात सदस्य प्रशिक्षण लेंगे। इस दौरान देवकृष्ण फकलियाल, महिराज गर्ब्याल, धर्मेंद्र ग्वाल, रविंद्र दुग्ताल, गणेश दुग्ताल, ज्ञान सिंह, धर्म सिंह आदि थे।