{"_id":"5aa172394f1c1bb6758b4597","slug":"31520529977-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 19 डॉक्टर ‘लापता’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 19 डॉक्टर ‘लापता’
Updated Thu, 08 Mar 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जिले के अलग-अलग सरकारी अस्पतालों के 19 डॉक्टर अपनी ड्यूटी छोड़कर नदारद चल रहे हैं। इनमें से 12 डॉक्टर संविदा पर, जबकि सात स्थायी पदों पर कार्यरत थे।
जिला पहले से ही डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा है। यहां विभिन्न सरकारी अस्पतालों मेें डॉक्टरों के 177 पद स्वीकृत हैं। इन पदों के सापेक्ष 61 डॉक्टर ही तैनात हैं, जबकि 116 पद खाली चल रहे हैं। ऐसे में 19 डॉक्टरों का नदारद होना परेशानी को बढ़ा रहा है। नदारद डॉक्टरों ने न तो अवकाश लिया और न ही विभाग को गैरहाजिरी की जानकारी दी है।
सभी डॉक्टर वर्ष 2010 से 2017 के बीच ड्यूटी से नदारद हैं। स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित स्वास्थ्य केंद्रों पर अब तक नई नियुक्तियां नहीं की हैं। इससे तैनाती स्थलों के रोगियों को इलाज के लिए भटकना पड़ रहा है। समर्थ रोगी तो बड़े शहरों की ओर रुख कर रहे हैं, जबकि जरूरतमंद गरीब झोलाछाप की शरण में जाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
नदारद डॉक्टर तैनाती स्थल
डॉ सुचिता पाठक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गंगोलीहाट
डॉ राजीव गर्ग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गंगोलीहाट
डॉ दीपिका शर्मा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बड़ालू
डॉ पल्लवी टोलिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बड़ालू
डॉ जीबी पुनेठा राजकीय अस्पताल, बिनकोट
डॉ जेएस मपवाल राजकीय अस्पताल, मड़मानले
डॉ प्रियंका पंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कनालीछीना
डॉ अजीत सिंह अति. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अस्कोट
डॉ सौम्या जोशी अति. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मुवानी
डॉ प्रियंका सिंह संयुक्त चिकित्सालय, धारचूला
डॉ रमेश चंद्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सोसा
डॉ प्रेमा नगन्याल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सोसा
डॉ सपन बिहारी गुप्ता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, डीडीहाट
डॉ ब्रजेश जोशी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, डीडीहाट
डॉ कपिल उपाध्याय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, डीडीहाट
डॉ हिना जोशी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, डीडीहाट
डॉ नमीता ग्वांसीकोटी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बेड़ीनाग
डॉ कंचन बिष्ट महिला चिकित्सालय, बेड़ीनाग
डॉ सिराजुल मलिक अति. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, चौड़मन्या
नोट : मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के आधार पर
चार डॉक्टर कर रहे पीजी
तैनाती स्थलों से नदारद डॉक्टरों में से चार स्नातकोत्तर कर रहे हैं। इनमें डॉ पल्लवी टोलिया, डॉ जेएस मपवाल, डॉ रमेश चंद्र, डॉ ब्रजेश जोशी शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लंबे समय तक गैरहाजिर रहे डॉक्टरों से संपर्क साधने की कोशिश की तो यह जानकारी मिली।
ड्यूटी से अनुपस्थित डॉक्टरों के मामले में महानिदेशालय को कार्यवाही के लिए लिखा है। इन स्थानों पर नई नियुक्तियों का प्रस्ताव भेजा है। -ऊषा गुंजियाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी, पिथौरागढ़