फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   पंचेश्वर बांध के विरोध में बगड़ीहाट में प्रदर्शन

पंचेश्वर बांध के विरोध में बगड़ीहाट में प्रदर्शन

Tue, 31 Oct 2017 10:48 PM IST
Updated Tue, 31 Oct 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
पंचेश्वर बांध के विरोध में बगड़ीहाट में प्रदर्शन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। महाकाली नदी पर बनने वाले पंचेश्वर बांध के विरोध की आग नदी के किनारे बसे डूब क्षेत्र के गांवों में फैलती जा रही है। डूब क्षेत्र के गांव बगड़ीहाट में लोगों ने प्रदर्शन कर सरकार को आगाह किया और कहा कि सरकार गांव वालों के सीधेपन का गलत फायदा उठा रही है। गांव वालों को उनके पुश्तैनी जमीन से दूर करने की कोशिश की जा रही है। उसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


भारत और नेपाल के बीच महाकाली पर बनने वाले पंचेश्वर बांध की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट में कई गलतियां निकलने और सरकार की गलत मंशा के खिलाफ महाकाली की आवाज संगठन के बैनर तले बगड़ीहाट के लोगों ने प्रदर्शन किया। गांव के होशियार सिंह ने कहा कि केंद्र और राज्य की सरकार गलत तरीके से बांध का निर्माण करने जा रही है। बिना विस्थापन, बिना रोजगार, बिना डूब क्षेत्र के लोगों को साथ में लिए विनाशकारी बांध का निर्माण करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


रवि चंद ने कहा कि सरकार को रिपोर्ट बनाने वाली वाप्कोस कंपनी को हटाकर नई कंपनी से डूब क्षेत्र का सर्वे कराना चाहिए। अब डूब क्षेत्रों में सड़क और संचार दुरुस्त है। सरकार को दोबारा जनसुनवाई करानी चाहिए। भूपेंद्र पाल ने कहा कि विकसित देशों में छोटे बांधों को बनाकर पर्यावरण को सुरक्षित किया जा रहा है। सरकार को देेशहित में बांध बनाना जरूरी ही है तो छोटे बांध बनाने के बारे में सोचना चाहिए। प्रदर्शन करने वालों में कमल कुमार, सुरेश पाल, होशियार सिंह, राजेंद्र कुमार, धीरेंद्र कुमार, अजय पाल, दलीप कुमार, सूरज पुरी, शेर राम आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed