{"_id":"59eb78af4f1c1bb6678b6c6b","slug":"31508604079-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्राम स्थल का उद्घाटन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्राम स्थल का उद्घाटन किया
Updated Sat, 21 Oct 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। तृतीय कुमाऊं राइफल्स की ओर से जिला सैनिक पुनर्वास एवं कल्याण केंद्र परिसर में स्वर्गीय मेजर नरेश शर्मा सेना मेडल की स्मृति में बनाए गए विश्राम स्थल का शनिवार को उद्घाटन हो गया है।
तृतीय कुमाऊं राइफल्स के सेवानिवृत्त आनरेरी कैप्टन उमेद सिंह लुंठी और सेवानिवृत्त मेजर जनरल आरके कौशल (सेना मेडल विशिष्ट सेवा मेडल) ने विश्राम स्थल का उद्घाटन किया।
स्वर्गीय मेजर नरेश शर्मा को वर्ष 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान शौर्य और वीरता के लिए सेना मेडल से सम्मानित किया किया था। बताया गया कि जिला सैनिक पुनर्वास एवं कल्याण केंद्र में सेवानिवृत्त सैनिक, उनके परिजन रोजाना पेंशन और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने संबंधी कार्यों के लिए आते हैं।
विज्ञापन
परिसर में बैठने की उचित व्यवस्था न होने से विश्राम स्थल का निर्माण किया गया है। कार्यक्रम में ब्रिगेडियर रंजन मलिक (सेना मेडल), सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर केएम महावीर समेत सेवानिवृत्त सैनिक और वीर नारियां मौजूद थीं।