फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   सम्मानित की गई भनड़ा की झोड़ा, चांचरी टीम

सम्मानित की गई भनड़ा की झोड़ा, चांचरी टीम

Mon, 04 Sep 2017 11:04 PM IST
Updated Mon, 04 Sep 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
सम्मानित की गई भनड़ा की झोड़ा, चांचरी टीम
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डीडीहाट के नंदा महोत्सव और पिथौरागढ़ आठूं महोत्सव में बेहतरीन प्रस्तुति देने वाली भनड़ा की झोड़ा, चांचरी टीम को ग्राम सभा पंचायत की ओर से सम्मानित किया गया। कई रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। भनड़ा गांव में आयोजित सम्मान समारोह का शुभारंभ एसएसबी के कार्यवाहक सेनानी छेरिंग दोरजे ने किया। सेनानी ने कहा कि गांव ही हमारी सांस्कृतिक सभ्यता को बचाने में आज बढ़चढ़ कर प्रतिभाग कर रहे हैं। नवयुवक मंगल दल भनड़ा, ग्राम सभा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में नंदा महोत्सव डीडीहाट, आठूं महोत्सव पिथौरागढ़ में बेहतरीन प्रदर्शन कर झोड़ा, चांचरी में पहला स्थान पाने वाली टीम के सदस्यों को प्रतीक चिन्ह और नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। वहीं ग्राम सभा के उन लोगों को भी इस दौरान सम्मानित किया गया जो पूरे वर्षभर ग्राम सभा की विभिन्न क्रियाकलापों में बढ़चढ़ कर प्रतिभाग करते हैं। नवयुवक मंगल दल के कलाकारों ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, नशामुक्ति पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। ग्राम सभा के कुंडल सिंह कन्याल को झोड़ा, चांचरी टीम को बेहतरीन तरीके से प्रशिक्षित कराने के लिए ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। ग्राम प्रधान गीता कन्याल ने सभी का आभार व्यक्त किया। सम्मान समारोह में नंदा महोत्सव मेला कमेटी के सचिव संजय पंत, गजेंद्र कन्याल, ललित भंडारी, पीएस पांगती, ओम प्रकाश वर्मा, दिवाकर पांगती, चंचल चौहान, प्रकाश बोरा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed