फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   हर विधानसभा क्षेत्र में कराई जाए जनसुनवाई

हर विधानसभा क्षेत्र में कराई जाए जनसुनवाई

Wed, 26 Jul 2017 10:47 PM IST
Updated Wed, 26 Jul 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
हर विधानसभा क्षेत्र में कराई जाए जनसुनवाई
पिथौरागढ़। पंचेश्वर बांध के विरोध में गठित महाकाली की आवाज संगठन ने डूब क्षेत्र के तीनों जिलों के विधायकों को पत्र लिखकर पंचेश्वर बांध पर होने वाली जनसुनवाई को अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में करवाने की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि बारिश के मौसम में डूब क्षेत्र के गांवों के लोग जिला मुख्यालय में होने वाले जनसुनवाई में शामिल नहीं हो पाएंगे। क्योंकि बारिश के कारण अधिकांश आंतरिक सड़कों पर यातायात बंद हो जाता है।
विज्ञापन


पिथौरागढ़ में जनसुनवाई की तिथि 11 अगस्त को तय है। इसके अलावा चंपावत और अल्मोड़ा में भी जनसुनवाई प्रस्तावित है। महाकाली की आवाज संगठन के संयोजक शंकर खड़ायत ने धारचूला के विधायक हरीश धामी, डीडीहाट के विधायक विशन सिंह चुफाल, गंगोलीहाट की विधायक मीना गंगोला, पिथौरागढ़ के विधायक और कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत, लोहाघाट के विधायक पूरन सिंह फर्त्याल और जागेश्वर के विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल को पत्र भेजकर कहा कि लोगों की समस्या को देखते हुए हर विधानसभा क्षेत्र मुख्यालय में जनसुनवाई कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed