फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   300 players selected for the Chief Minister's budding scholarship

Pithoragarh News: 300 खिलाड़ियों का मुख्यमंत्री उदीयमान छात्रवृत्ति के लिए चयन

Sat, 12 Aug 2023 10:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 12 Aug 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
300 players selected for the Chief Minister's budding scholarship
पिथौरागढ़ स्टेडियम में दौड़ लगाने के लिए तैयार प्रतिभागी। संवाद
पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के तहत जिला स्तरीय चयन ट्रायल संपन्न हो गए हैं। प्रदर्शन और वरीयता के आधार पर 300 खिलाड़ियों का चयन छात्रवृत्ति के लिए किया गया है।
विज्ञापन

शनिवार स्टेडियम में योजना के तहत अंतिम दौर के चयन ट्रायल हुए। अंतिम दिन 10 से 11 वर्ष के बालक, 11 से 12 वर्ष के बालक-बालिकाओं में समान अंक वाले 22 बालक-बालिकाओं के वरीयता निर्धारण के चयन ट्रायल लिए गए। चयन ट्रायल का शुभारंभ जिला युवा कल्याण अधिकारी धीरेंद्र नाथ द्विवेदी और जिला खेल समन्वयक प्रारंभिक शिक्षा जितेंद्र सिंह वल्दिया ने संयुक्त रूप से किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रताप सिंह ने बताया कि संपूर्ण जिला स्तरीय चयन ट्रायल 320 बालक और 311 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। उन्होंने बताया कि चयनित प्रत्येक खिलाड़ी को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 1500 रुपये की मासिक छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

चयन ट्रायल संपन्न कराने में भूपेंद्र सिंह चौहान, अर्जुन कुमार, गौरव पंत, मोहित बिष्ट, इंद्रजीत सिंह सामंत, जीवन सिंह खोलिया, चंद्रमोहन सिंह बिष्ट, हीरा चंदन राजन, खेल प्रशिक्षक नीरज सौन ने सहयोग किया। चयन ट्रायल जिला प्रशासन, शिक्षा, चिकित्सा, युवा कल्याण, पुलिस विभाग, समस्त न्याय पंचायत, नगर पंचायत, नगर पालिका के सहयोग से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed