{"_id":"5b7ee7d342c792466d2821a2","slug":"30-meter-road-in-ramganga-in-ratiganga","type":"story","status":"publish","title_hn":"रातीगाड़ में 30 मीटर सड़क रामगंगा में समाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रातीगाड़ में 30 मीटर सड़क रामगंगा में समाई
ब्यूरो/अमर उजाला, नाचनी
Updated Thu, 23 Aug 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
रातीगाड़ में मलबा आने से सड़क गंगा में समाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थल-मुनस्यारी सड़क पर रातीगाड़ के पास भूस्खलन होने से आवागमन पूरी तरह ठप रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी है। ग्रामीण जान जोखिम में डालकर पहाड़ी से आवागमन करने को विवश हैं।
विज्ञापन
क्षेत्र में हो रही भारी बारिश के चलते रातीगाड़ में लगातार भूस्खलन हो रहा है। बुधवार रात करीब नौ बजे रसियाबगड़ वन पंचायत की पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर गिरे। इसके चलते सड़क का 30 मीटर हिस्सा रामगंगा में समा गया। बृहस्पतिवार को लोनिवि ने जेसीबी से सड़क खोलने का प्रयास किया। भूस्खलन के दौरान गिरे बोल्डर को तोड़ने में जेसीबी को छह घंटे से भी अधिक का समय लगा।
विज्ञापन
यहां पर चट्टान काटकर सड़क बनाई जानी है, लेकिन मुख्य बाधा पहाड़ी से गिर रहे मलबे को लेकर है। आसपास के ग्रामीणों को दो किमी चढ़ाई के बाद जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से नाचनी पुलिस के आधा दर्जन जवानों की तैनाती की गई है। भूस्खलन और सड़क बहने के चलते बृहस्पतिवार को सड़क पर आवागमन पूरी तरह ठप रहा है।
विज्ञापन