फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   3 Kumaun Rifles Cycling Campaign Initiative

3 कुमाऊं राइफल्स का साइकिलिंग अभियान शुरू

Sun, 03 Sep 2017 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sun, 03 Sep 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
3 Kumaun Rifles Cycling Campaign Initiative
साइकिलिंग अभियान को रवाना होता 3 कुमाऊं राइफल्स के जवानों का दल - फोटो : अमर उजाला

सेना की 3 कुमाऊं राइफल्स के जवानों का साइकिलिंग और ट्रैकिंग अभियान रविवार से शुरू हो गया है। सेना के जवान साइकिल से मिलम तक जाएंगे। इस दौरान वह 301 किलोमीटर का सफर साइकिल से और 152 किलोमीटर का सफर पैदल तय करेंगे। 17 दिन के इस अभियान में सेना के जवान कुल 453 किलोमीटर की यात्रा करेंगे। 3 कुमाऊं राइफल्स ने अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर विशेष रूप से यह आयोजन किया है। जिले के दूरदराज इलाकों में रहने वाले सैनिक परिवारों को 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर होने वाले कार्यक्रम में आने का आमंत्रण दिया जाएगा। शताब्दी समारोह 21 से 24 अक्तूबर तक मनाया जाएगा।

विज्ञापन


पंचशूल ब्रिगेड के कमांडर बिग्रेडियर रंजन मलिक (सेना मेडल) ने रविवार को अभियान दल के सदस्यों को रवाना किया। अभियान दल में कैप्टन रवीश यादव, नायब सूबेदार बलवंत सिंह खाती और 13 जवान शामिल हैं। अभियान के दौरान सेना के जवान सेना के प्रति युवाओं को जागरूक करने का भी काम करेंगे। इसके अलावा सैनिकों में साहसिक क्रियाकलाप बढ़ाने, उनको जोखिम से लड़ने का तरीका सीखने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


19 सितंबर को अभियान दल के सदस्य पिथौरागढ़ मिलिट्री स्टेशन वापस लौटेंगे। अभियान दल के सदस्य रविवार को मुनस्यारी रवाना हो गए। वहां से मिलम तक जाएंगे। वापसी में मुनस्यारी, थल होते हुए पिथौरागढ़ पहुंचेंगे। रविवार को अभियान दल के सदस्यों को रवाना करते समय सेना के अधिकारी, जवान मौजूद थे। सभी ने अभियान दल के सदस्यों का उत्साहवर्धन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed