{"_id":"6599865df6d6c6873f058f9b","slug":"29-people-learned-the-nuances-of-observing-silence-in-devalthal-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-8916-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: देवलथल में 29 लोगों ने सीखीं मौन पालन की बारीकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: देवलथल में 29 लोगों ने सीखीं मौन पालन की बारीकियां
Sat, 06 Jan 2024 10:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 06 Jan 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
देवलथल में मौन पालन प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर मौजूद प्रतिभागी। संवाद
पिथौरागढ़। पूर्व सैनिक संगठन की पहल पर देवलथल में आयोजित मौन पालन प्रशिक्षण का पांच दिवसीय शिविर संपन्न हो गया। खादी एवं ग्रामोद्योग के माध्यम से आयोजित प्रशिक्षण में दो महिलाओं सहित 29 लोगों ने मौन पालन की बारीकियों को सीखा।
पूर्व सैनिक संगठन के क्षेत्रीय अध्यक्ष सूबेदार मेजर शंकर सिंह सामंत ने कहा कि मौन पालन रोजगार का प्रमुख जरिया बन सकता है। उन्होंने पूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों और बेरोजगार युवाओं से मौन पालन के क्षेत्र में आगे आकर स्वरोजगार शुरू करने को कहा। इस अवसर पर खादी एवं ग्राम उद्योग के माध्यम से आए प्रशिक्षकों को संगठन की ओर से स्मृति चिह्न दिए गए। पूर्व सैनिक संगठन के जिला उपाध्यक्ष मयूख भट्ट ने कहा कि जिले भर में इस तरह के शिविरों का आयोजन किया जाता रहेगा। संवाद
.................