फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   27 roads of frontier district closed due to debris and boulders.

Pithoragarh News: सीमांत जिले की 27 सड़कें मलबा, बोल्डर आने से बंद

Thu, 08 Aug 2024 12:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 08 Aug 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
27 roads of frontier district closed due to debris and boulders.
टनकपुर-तवाघाट एनएच के कूलागाड़ में सड़क पर गिरे बोल्डर। स्रोत: जागरूक पाठक
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में मंगलवार की खूब बारिश हुई। बुधवार को मौसम सामान्य रहा। बारिश से चीन सीमा समेत ग्रामीण क्षेत्र की 27 सड़कों पर यातायात बाधित रहा। ग्रामीण क्षेत्र की कई सड़कें पिछले कई दिनों से भूस्खलन, मलबा आने से बंद पड़ी हैं। इससे ग्रामीणों को आवाजाही में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

धापा-मिलम सड़क लीलम के पास बंद चल रही है। थल-मुनस्यारी सड़क बनिक के पास मलबा आने से बाधित हुई। मलबा हटाने के लिए जेसीबी लगाई गई है। बांसबगड़-कोटा पंद्रहपाला, खेला-गर्गुवा, पौड़ी-घटकुना, एलागाड़-जुम्मा, मदकोट-तोमिक, होकरा-नामिक, छिरकिला-जम्कू, मुनस्यारी-हरकोट सड़क मलबा, बोल्डर आने से बंद हैं। पांखू-जोशाला, डीडीहाट-हुनेरा, देवबिसोना-खेतारकन्याल, नौलड़ा-खतेड़ा, पैकेरिया , जाख-मसाड़ी, बड़ाबे-सिलिंगिया मलबा आने से बंद हैं। थल-सातशिलिंग मार्ग भी सुबह मलबा आने से बाधित रहा।
विज्ञापन

रुंग-सिर्खा, तवाघाट-नारायण आश्रम, ख्वांकोट-महरगांव, मदकोट-बोना, डीडीहाट-दूनाकोट, कालिका-खुमती, कोटाकांडा-धूरा-मुनस्यारी, कलेटी-कलौन, झूलाघाट-बलतड़ी सड़क बाधित चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
पेड़ गिरने से तीन घंटे बाधित रही झूलाघाट सड़क
मूनाकोट। बारिश के चलते झूलाघाट-पिथौरागढ़ सड़क पर मूनाकोट और किल्ल के बीच में असुर मंदिर के पास बड़ा पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया। इससे कई वाहन फंस गए। प्रधान दिवाकर जोशी ने पेड़ गिरने की सूचना लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दी। तीन घंटे बाद पेड़ को हटाकर यातायात सुचारु किया गया। संवाद

बाक्स
कूलागाड़ में पहाड़ी से दरके बोल्डर
धारचूला (पिथौरागढ़)। मंगलवार देर शाम हुई भारी बारिश से टनकपुर-तवाघाट एनएच के कूलागाड़ के पास बुधवार सुबह 10.30 बजे भारी भूस्खलन से बोल्डर और मलबा सड़क पर गिर गया। सड़क बंद होने की सूचना मिलने पर बीआरओ की कार्यदायी संस्था हिलवेज कंपनी के कर्मचारियों ने मौके में पहुंचकर पांच घंटे की मशक्कत के बाद सड़क खोल दी।

हिलवेज कंपनी के सीनियर मैनेजर त्रिलोक सिंह दानू ने बताया कि मलबा गिरने से कूलागाड़, एला मंदिर सहित चार पांच जगहों पर बंद सड़क को दोपहर तक यातायात के लिए खोल दिया गया। एनएचपीसी के कर्मचारी मनोज कुमार ने बताया कि कूलागाड़ पुल के कुछ आगे अचानक भारी भूस्खलन होने कारण पहाड़ी से बड़े- बड़े बोल्डर आने से सड़क बंद हो गई। बताया कि सड़क पर आवाजाही नहीं होने से कोई अनहोनी होने से बच गई। संवाद
बाक्स
कहां कितनी बारिश
पिथौरागढ़ 63 मिमी
बेड़ीनाग 54. 20 मिमी
मुनस्यारी 34 मिमी
बंगापानी 30 मिमी
गंगोलीहाट 31 मिमी
डीडीहाट 60 मिमी
धारचूला 55 मिमी
तेजम 38 मिमी
थल 37 मिमी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed