{"_id":"64f0cf613d7b0643ea03f944","slug":"25-passengers-lost-their-lives-due-to-bus-brake-failure-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-3913-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बस के ब्रेक फेल होने से सांसत में आई 25 यात्रियों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बस के ब्रेक फेल होने से सांसत में आई 25 यात्रियों की जान
Thu, 31 Aug 2023 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 31 Aug 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
देहरादून से पिथौरागढ़ को आ रही रोडवेज बस का ब्रेक फेल होने के बाद चालक ने उसे नाली में डाल दिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। उत्तराखंड परिवहन निगम की खटारा बस चलाकर यात्रियों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहा है। निगम की आए दिन कोई न कोई बस रास्ते में खराब हो जा रही है जिस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पडता है। बृहस्पतिवार को तो यात्रियों की जान पर ही बन आई। देहरादून से पिथौरागढ़ आ रही रोडवेज बस का घाट से आगे शिवपुरी के पास ब्रेक फेल हो गया। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को सड़क किनारे बनी नाली में डालकर बस को रोका अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
बृहस्पतिवार को परिवहन निगम की बस (यूके 07 पीए 4271) गुरुग्राम (हरियाणा) से पिथौरागढ़ आ रही थी। स्टेयरिंग जाम होने की वजह से यह बस घाट से पांच किमी आगे शिवपुरी के पास रुकी हुई थी। इस बस के यात्रियों को अन्य वाहनों से पिथौरागढ़ भेजा जा चुका था। इस बीच परिवहन निगम की देहरादून-पिथौरागढ़ रूट की बस (यूके 07 पीए 2816) वहां पहुंची। इस बस में 25 यात्री सवार थे। बस के चालक मदन आर्या ने बस को रोक कर गुरुग्राम वाली बस के चालक बस खराब होने की वजह पूछी। पता चला कि स्टेयरिंग ऑयल खत्म होने की वजह से यह बस खराब हुई है। दून रूट की बस के चालक ने बस में स्टेयरिंग ऑयल डालकर उसे ठीक कर दिया।
इसके बाद वह अपनी बस में आ गए और बस स्टार्ट कर जैसे ही गियर लगाया तो बस अपने आप ही करीब 20 मीटर तक चलती चली गई। इस बीच चालक को पता चला कि बस के ब्रेक फेल हो चुके हैं। चालक ने सूझबूझ से काम लेते हुए बस को सड़क किनारे बनी नाली में डालकर किसी तरह रोका। गनीमत रही कि किसी भी यात्री को चोट नहीं आई। इसके बाद सभी यात्रियों को गुरुग्राम से पिथौरागढ़ जाने वाली बस से रवाना किया गया।
विज्ञापन
--
हादसा होता तो कौन होता जिम्मेदार
पिथौरागढ़। जिस बस का ब्रेक फेल हुआ उसमें अधिकतर महिलाएं सवार थीं जो अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए जा रही थीं। अगर हादसा होता तो कौन जिम्मेदार होता। पिथौरागढ़ डिपो के पास 62 बस हैं जिसमें 42 बस पुरानी हैं और उनकी स्थिति ठीक नहीं हैं। नई बस भी तकनीकि दिकक्तों के कारण रास्ते में खराब हो जाती हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि परिवहन निगम यात्रियों की जान से खिलवाड़ कर रहा है। संवाद
--
रक्षाबंधन पर नहीं चलाई गईं अतिरिक्त बस
पिथौरागढ़। उत्तराखंड परिवहन निगम में रक्षाबंधन पर्व पर अतिरिक्त बस का संचालन नहीं किया। प्रतिदिन चलने वाली 19 बसों का ही संचालन किया गया। गाड़ियां नहीं मिलने के कारण बहनों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई टैक्सी चालकों ने मजबूरी का फायदा उठाकर बहनों से अतिरिक्त किराया भी वसूला। संवाद
कोट
सभी यात्री सुरक्षित हैं। पिछले कुछ महीनों में मानक पूरा कर चुकी रोडवेज की बस में लगातार खराबी आ रही है। लंबा सफर तय कर मुख्यालय पहुंच रहीं बस की तकनीकि जांच कर उन्हें सफर पर भेजा जा रहा है। - रवि शेखर कापड़ी, एआरएम परिवहन निगम पिथौरागढ़।