फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   25 lakh loan made through fake documents

फर्जी दस्तावेज से कराया 25 लाख का लोन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
25 lakh loan made through fake documents
डीडीहाट(पिथौरागढ़)। जाली दस्तावेज तैयार करके 25 लाख का लोन कराने के मामले का डीडीहाट पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक लोन कराने के लिए 25 लोगों के जाली दस्तावेज तैयार किए गए फिर किसान क्रेडिट कार्ड की सहायता से यह रकम बैंक से निकाली गई। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया था।
विज्ञापन

14 सितंबर को डीडीहाट क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक शाखा घोरपट्टा और भारतीय स्टेट बैंक शाखा डीडीहाट के ब्रांच मैनेजरों ने कोतवाली डीडीहाट में तहरीर दी कि वर्ष 2015-2016 में 25 व्यक्तियों के फर्जी दस्तावेज तैयार कर उनकी शाखाओं से किसान क्रेडिट कार्ड से कुल 25 लाख रुपये का लोन कराया गया था। तहरीर के आधार पर कोतवाली डीडीहाट में धारा 420/468/471 के तहत दो अलग अभियोग पंजीकृत किए थे। मामले में पुलिस ने आरोपी दीपक सिंह धर्मशक्तु निवासी ग्राम बुंगा पोस्ट मुनस्यारी को पूर्व में गिरफ्तार भी किया था। पुलिस ने मामले की पड़ताल और गवाहों के बयानों के आधार पर विशाल कौशल निवासी भजनपुरा दिल्ली, हाल चीफ मैनेजर एसबीआई दिल्ली, दीपक नागर निवासी बहादुरगढ़ मैनेजर नेताजी सुभाष पैलेस ब्रांच नई दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 41(क) का नोटिस देकर डीडीहाट पुलिस ने मामले का खुलासा किया। इस मौके पर एसआई बसंत टम्टा, कांस्टेबल गोविंद राम मौजूद रहे।
विज्ञापन

50 हजार रुपये की ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार
पथौरागढ़। कोतवाली पुलिस और एसओजी ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए 50 हजार रुपये की ठगी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

13 अगस्त को विवेकानंद कॉलोनी जाखनी निवासी विमल कुमार भट्ट ने कोतवाली में तहरीर दी थी कि 12 अगस्त 2020 को जिला सहकारी बैंक पिथौरागढ़ में अपने बैंक खाते में रुपये जमा करने गए। उन्होंने 1 लाख रुपये का चेक और 75000 रुपये नकद जमा करने के लिए अज्ञात व्यक्ति से मदद मांगी तो उसने खाते में रुपये जमा कर दिए। बैंक में पता किया तो जानकारी मिली कि खाते में मात्र 1,25,000 रुपये ही जमा हुए हैं। पुलिस को तहरीर दी तो अज्ञात के खिलाफ धारा 406/420 में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस और एसओजी ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से राजेंद्र भट्ट (28) उर्फ सुनार उर्फ राजू निवासी रिखाई पोस्ट सिमलखेत को देर रात उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। टीम में प्रभारी निरीक्षक मोहन चंद्र पांडेय, एसआई प्रदीप कुमार, एसओजी प्रभारी प्रकाश पांडेय, एसआई जावेद हसन, कांस्टेबल मनमोहन भंडारी, संदीप चंद, बलवंत वल्दिया, राजकुमार सिंह, गोविंद रौतेला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed