{"_id":"59971d7a4f1c1b72658b463e","slug":"25-crore-released-from-the-disaster-fund","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा निधि से जिले को 25 करोड़ जारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा निधि से जिले को 25 करोड़ जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Fri, 18 Aug 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
धारचूला के आपदाग्रस्त क्षेत्र में पीड़ितों से बात करते कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के मुख्य सचिव एस रामास्वामी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिलाधिकारी सी रविशंकर से राहत और बचाव कार्य के बारे में जानकारी हासिल की। वीडियो कांफ्रेंसिंग में मौजूद सचिव वित्त और आपदा प्रबंधन अमित नेगी ने बताया कि आपदा निधि से पिथौरागढ़ जिले को 25 करोड़ की धनराशि आवंटित की जा रही है।
विज्ञापन
मुख्य सचिव ने कहा कि जितने भी लोग लापता हैं, उनकी खोजबीन के लिए तलाशी ऑपरेशन और रेस्क्यू लगातार जारी रखा जाए। इस काम में एसएसबी, आईटीबीपी की सहायता ली जाए। धारचूला से बनबसा तक तलाशी का काम किया जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि सीमांत के गांवों में जो भी लोग फंसे हैं, उनको हेलीकॉप्टर से धारचूला लाया जाए। इस काम के लिए दो हेलीकॉप्टर और धारचूला भेजे जा रहे हैं। क्षेत्र में फंसे लोगों को केएनवीएन के पर्यटक आवास गृहों के साथ ही अन्य कैंपों में मुफ्त भोजन कराया जाए।
विज्ञापन
मुख्य सचिव ने लोनिवि को नजंगगाड़ और मालपा में दो दिन के भीतर ट्राली लगाने के निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि नजंगगाड़ में 15 दिन के भीतर वैली ब्रिज लगा दिया जाएगा। मालपा में भी स्टील फोल्डिंग ब्रिज लगाने की कार्रवाई की जा रही है। मुख्य सचिव ने कहा कि जो भी नए स्टील फोल्डिंग ब्रिज बनाए जाएंगे, उनके दोनों ओर रोपवे और ऊपर फाइबर सेट बनाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने गुंजी में पर्याप्त खाद्यन्न भंडारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
मालपा में दी मृतकों को श्रद्धांजलि
धारचूला। 17 अगस्त को मालपा में मुख्य विकास अधिकारी आशीष चौहान के नेतृत्व में मालपा हादसे के मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान कई अधिकारी, सेना के जवान और स्थानीय नागरिक मौजूद थे।
आज फिर भारी बारिश की चेतावनी
पिथौरागढ़। जिलाधिकारी सी रविशंकर ने मौसम विभाग के हवाले से बताया कि 19 अगस्त को पिथौरागढ़ समेत उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इससे कुछ स्थानों पर भूस्खलन, बादल फटने, बज्रपात की घटना हो सकती है। उन्होंने सभी एसडीएम, जिला स्तरीय अधिकारियों और नामित नोडल अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। आवश्यकीय परिवहन को छोड़कर रात को 8 बजे से सुबह 5 बजे तक वाहनों का संचालन न होने देनेे के नियम का पूर्णतया पालन करने के निर्देश पुलिस को दिए हैं।
लखनपुर तक यातायात बहाल
पिथौरागढ़। सूचना विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को मांगती से लखनपुर तक यातायात बहाल हो गया है। 14 अगस्त को मांगती पुल में मलबा भरने से यातायात बाधित हो गया था।