फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   2235 candidates appeared for D.El.Ed entrance exam in Pithoragarh.

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में 2235 अभ्यर्थियों ने दी डीएलएड प्रवेश परीक्षा

Sat, 22 Nov 2025 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 22 Nov 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
2235 candidates appeared for D.El.Ed entrance exam in Pithoragarh.
पिथौरागढ़। जिले में उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर (नैनीताल) की ओर से डीएलएड की प्रवेश परीक्षा हुई। 2235 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा जबकि 405 अनुपस्थित रहे। अभ्यर्थियों को गणित और रीजनिंग के सवालों ने उलझाया। अभ्यर्थियों ने कहा कि परीक्षा तो दे दी है अब परिणाम का इंतजार है।
विज्ञापन

सीईओ एचआर कोहली ने बताया कि डीएलएड की प्रवेश परीक्षा के लिए जिले में तीन विकासखंडों में 10 केंद्र बनाए गए थे। इनमें जिला मुख्यालय में केएनयू जीआईसी, एसडीएस जीआईसी, जीजीआईसी, मिशन इंटर कॉलेज, जीजीआईसी ऐंचोली, एलडब्ल्यूएस जीजीआईसी भाटकोट, इंटर कॉलेज सातशिलिंग में परीक्षा हुई।
विज्ञापन

बेड़ीनाग ब्लॉक में आदर्श उच्च राजकीय इंटर कॉलेज, जीजीआईसी और डीडीहाट में जीआईसी को परीक्षा केंद्र बनाया गया। परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू हुई। परीक्षा के लिए 2640 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। 10 केंद्रों में परीक्षा देने के लिए 2235 अभ्यर्थी पहुंचे जबकि 405 ने अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षार्थियों के मुताबिक गणित और रीजनिंग विषय के प्रश्न कठिन थे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा हुई। जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को कक्षों में प्रवेश की अनुमति मिली। नोडल अधिकारी भाष्करानंद पांडे के साथ ही सेक्टर मजिस्ट्रेट और पर्यवेक्षकों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। सीईओ ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed