फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   22 roads closed due to debris and boulders in the frontier district

Pithoragarh News: सीमांत जिले में मलबा, बोल्डर आने से 22 सड़कें बंद

Fri, 06 Sep 2024 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 06 Sep 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
22 roads closed due to debris and boulders in the frontier district
थल-सात​शिलिंग सड़क से मलबा हटाती जेसीबी। संवाद
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में मलबा, बोल्डर आने से 22 सड़कें बंद हैं। सड़कें बंद होने से ग्रामीणों को आवाजाही में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र की थल-सातशिलिंग सड़क मुवानी धारे के पास बंद है। इसके अलावा बांसबगड़-कोटा पंद्रहपाला, खेला-गर्गुवा, पौड़ी-घटकुना, एलागाड़-जुम्मा, मदकोट-तोमिक, बंगापानी-जाराजिबली, नाचनी-भैंसकोट, होकरा-नामिक, मसूरीकांठा-होकरा, मुनस्यारी-हरकोट, सेलमपानी-विचना सड़कें बंद हैं। इनके अलावा मदकोट-बोना, बांसबगड़-धामी गांव, साईपोलू-क्वीरीजिमिया, पमतोड़ी-भांतड़-चनकाना, चुपकोट बैंड-जमराड़ी, कोटा कांडाधुरा-मुनस्यारी, मालाकोट-लोध-डोकुला, मुनस्यारी-नाचनी-पांगरपानी सड़कें बंद हैं। पिछले 24 घंटे में बंगापानी में सर्वाधिक 60, थल में 34.3, धारचूला में 34, तेजम में 20 मिमी बारिश हुई। संवाद

बाक्स
थल-सातशिलिंग सड़क से मलबा हटाने के लिए लगाई जेसीबी
थल। जिला मुख्यालय को जोड़ने वाला थल-सातशिलिंग राजमार्ग तीन दिन पूर्व सड़क का सौ मीटर हिस्सा धंसने और नागीमाल पहाड़ी में दरार आने से ध्वस्त हो गया था। ऊपरी पहाड़ी से बोल्डर लगातार गिरने से सड़क क्षतिग्रस्त हो गई। बीते दिन भी बोल्डर गिरते रहे और भू कटाव होता रहा। शुक्रवार को दोपहर सवा तीन बजे लोनिवि पिथौरागढ़ के कनिष्ठ अवर अभियंता मुकेश चंद्र जुकरिया ने जेसीबी से मलबा हटाने का कार्य शुरू कर दिया है। ऊपरी पहाड़ी से मलबा गिरने और नीचे रामगंगा के कटान से सड़क खोखली होने के चलते जेसीबी से मलबा हटाने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed