{"_id":"5cdafc1dbdec220732262ccc","slug":"21557855261-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैज्ञानिक सोच विकसित करने पर दिया बल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैज्ञानिक सोच विकसित करने पर दिया बल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। लोक संचार एवं विकास समिति की ओर से जेबी मेमोरियल मानस एकेडमी में चल रहे तीन दिवसीय विज्ञान मेले के दूसरे दिन विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने पर बल दिया गया।
संदर्भ व्यक्ति डॉ. बसंती भट्ट ने आधुनिक परिप्रेक्ष्य में जल कृषि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पोषक तत्वों को क्रत्रिम रूप से जल में घुलित रुप प्रदान किया जाय तो पौधों की वृद्धि अच्छी और उत्पादन भी अच्छा होता है। उन्होंने स्पैक्स संस्था देहरादून द्वारा निर्मित ब्लूम हाईड्रोपोनिक्स विलयन के विषय में जानकारियां प्रदान की। संदर्भ व्यक्ति डॉ. अजय कुमार ने वर्षा मापी यंत्र, कंपास, नम तथा आद्र थर्मामीटर, अधिकतम, न्यूनतम थर्मामीटर, विंडवेन स्टॉप वॉच, बैरोमीटर उपकरणों का प्रयोग करने की जानकारी दी।
संदर्भ व्यक्ति प्रमोद मिश्रा ने कहा कि जागरूकता की कमी खाद्य पदार्थों में मिलावट की जननी है और लालच इसका पिता। यदि आम जनता में खाद्य गुणवत्ता परीक्षण का वैज्ञानिक दृष्टिकोण पैदा किया जाए तो परिवार के स्तर पर ऐसी सामग्रियों का उपयोग रोकना संभव है। जितेंद्र भटनागर ने तथाकथित चमत्कारों की भ्रांतियों को दूर किया। मनमोहन श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव ने कठपुतली द्वारा संचार करने की विधा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
संदर्भ व्यक्ति मनोज कुमार ने विज्ञान मॉडल निर्माण की जानकारी दी। मतीन अंसारी, गुरमीत सिंह, हेम पांडेय, रामतीर्थ मौर्या, मोहन सिंह ने विभिन्न जानकारियां दी। लोक संचार एवं विकास समिति के अध्यक्ष योगेश भट्ट, मानस एकेडमी के निदेशक डॉ. अशोक पंत ने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया।