फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   अस्पताल में अव्यवस्थाओं से मरीज परेशान

अस्पताल में अव्यवस्थाओं से मरीज परेशान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में अव्यवस्थाओं से मरीज परेशान
पिथौरागढ़। धारचूला संयुक्त चिकित्सालय में अव्यवस्थाओं से मरीज और उनके तीमारदार परेशान हैं। बीपीएल श्रेणी के मरीजों का कहना है कि उन्हें अस्पताल से दवाइयां नहीं मिल रही हैं। इसके चलते उन्हें बाजार से महंगे दामों पर दवाइयां खरीदनी पड़ रही है। इससे मरीज और उनके तीमारदारों में आक्रोश है।
विज्ञापन


सामाजिक कार्यकर्ता राजू बिष्ट ने बताया कि उनकी रिश्तेदार चंद्रा देवी बाजू में चोट के कारण अस्पताल में भर्ती हैं। अस्पताल में अव्यवस्थाओं के चलते काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सिन्नखोला द्रोपदी देवी पत्नी मोहन सिंह, रांगुली देवी, गलाती की विमला देवी ने बताया कि उन्हें महंगे दामों में बाजार से दवाएं खरीदनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन


राजू बिष्ट ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अस्पताल की अव्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ तो वह आंदोलन को विवश होंगे। अस्पताल में तैनात चिकित्सक एनएस नगन्याल का कहना है कि मरीजों को अस्पताल से ही दवाएं उपलब्ध कराई जा रही है। वो समय-समय पर मरीजों की देखभाल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed