फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   विमल, सौरभ, भरत, कविता, माया ने जीती क्रासकंट्री रेस

विमल, सौरभ, भरत, कविता, माया ने जीती क्रासकंट्री रेस

Mon, 01 Oct 2018 11:09 PM IST
Updated Mon, 01 Oct 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
विमल, सौरभ, भरत, कविता, माया ने जीती क्रासकंट्री रेस
पिथौरागढ़। गांधी जयंती के की पूर्व संध्या पर खेल विभाग ने क्रॉस कंट्री का आयोजन किया। अंडर 13 वर्ष बालक वर्ग में विमल उपाध्याय ने पहला, सूरज सिंह सुरकाली ने दूसरा, आकाश चंद्र भट्ट ने तीसरा, हर्षित गुसांई ने चौथा, विजेंद्र सिंह ने पांचवां, युवराज सिंह ने छठा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


अंडर 17 बालक वर्ग में सौरभ कुमार पहले, नितिन सिंह थापा दूसरे, महेंद्र बिष्ट तीसरे, शुभम भट्ट चौथे, दीपक ऐरी पांचवें, राजेंद्र सिंह धामी छठे स्थान पर रहे। पुरुष ओपन वर्ग भरत सिंह पहले, हिमांशु वल्दिया दूसरे, रमेश सिंह तीसरे, प्रकाश सिंह चौथे, अजय भंडारी पांचवें, राजेंद्र सिंह धामी छठे स्थान पर रहे। अंडर 14 वर्ष बालिका वर्ग में कविता रावत, ज्योति जोशी, मोनिका जोशी, रिया राणा, आंचल शुक्ला, मोनिका मेहता, महिला ओपन वर्ग में माया कुमारी, निशा जोशी, कविता कठायत, प्रियंका बिष्ट, जया सागर, कविता सामंत पहले छह स्थानों पर रहे।
विज्ञापन


जिला ओलंपिक संघ पिथौरागढ़ के अध्यक्ष महेंद्र सिंह लुंठी, सांसद प्रतिनिधि गणेश सिंह भंडारी, भारतीय यूथ महिला बाक्सिंग टीम के मुख्य प्रशिक्षक भाष्कर चंद्र भट्ट, जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी, जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष प्रोफेसर जीत सिंह ज्याला, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र कविता भगत ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ शुरू कराई। पहले से छठे स्थान पर रहे प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए। जिला क्रीड़ाधिकारी संजीव कुमार पौरी ने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed