फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   सीमांत जिले में ठप रहा टैक्सियों का संचालन

सीमांत जिले में ठप रहा टैक्सियों का संचालन

Thu, 14 Jun 2018 11:04 PM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
सीमांत जिले में ठप रहा टैक्सियों का संचालन
पिथौरागढ़/चंपावत। टैक्सियों में स्पीड गवर्नर लगाने के विरोध में सीमांत जिले में बृहस्पतिवार को टैक्सियों का संचालन पूरी तरह ठप रहा। इससे यात्रियों को खासी फजीहत झेलनी पड़ी। डीडीहाट में छुट्टी लेकर घर जा रहे एसएसबी और आईटीबीपी के जवानों को वाहन नहीं मिलने से लौटना पड़ा। साथ ही दूध की आपूर्ति भी नहीं हुई। पिथौरागढ़ और गणाई गंगोली में टैक्सी संचालकों ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंका।
विज्ञापन


पिथौरागढ़ में देवभूमि टैक्सी आनर्स वेलफेयर सोसायटी के बैनर तले टैक्सियों का संचालन पूरी तरह से बंद रहा। टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष त्रिलोक सिंह महर के नेतृत्व में टैक्सी संचालक सिल्थाम चौराहे पर एकत्र हुए और प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। महर ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा स्पीड गवर्नर लगाना अनिवार्य किया गया है जो पहाड़ की जनता के साथ छलावा है। पुतला फूंकने वालों में नवल किशोर, मनोज जोशी, दीपक लुंठी, जीवन जोशी, महेश चंद, मनोज कुमार, मुकेश कुमार, संजय महर, प्रकाश जोशी, गणेश जंग, बॉबी कन्याल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


डीडीहाट में छुट्टी लेकर घरों को जा रहे एसएसबी और आईटीबीपी के जवानों को वाहन नहीं मिलने से लौटना पड़ा। वाहन संचालकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर दीवान सिंह, भूपेंद्र सिंह, पवन चुफाल, बलवंत मेहरा, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कनालीछीना के पीपली, गोवर्षा आदि जगहों पर जाने वाले लोगों को वाहन नहीं मिल पाए। इस मौके पर मनोज भंडारी, जगदीश कुमार, जीवन धामी, मन्नू पांडेय, हयात राम, धर्मेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। जीपों का संचालन बंद रहने से लोग बैंक, विकासखंड और तहसील के काम के लिए नहीं आ सके। कनालीछीना बाजार में दिन भर सुनसानी छाई रही।
गंगोलीहाट/गणाई। टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष उमेश भट्ट के नेतृत्व में टैक्सी चालकों ने वाहनों का संचालन ठप रखा। गणाई गंगोली में टैक्सी यूनियन ने जीपों का संचालन ठप रखा। यूनियन ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। विरोध जताने वालों में टैक्सी यूनियन अध्यक्ष महिपाल मेहता, राजकमल मेहता, दीपू डोबाल, शंकर बोरा, सुंदर सिंह, राजेंद्र बनकोटी, शंकर लाल, गणेश सिंह, महेश सिंह, किरन बनकोटी, सूरज सिंह, कमल मेहता आदि मौजूद रहे।

झूलाघाट। टैक्सी चालकों की हड़ताल के चलते झूलाघाट-पिथौरागढ़ मार्ग पर दिन भर कोई भी वाहन नही चला। क्षेत्र के गांवों से होने वाला दूध भी सप्लाइ नहीं हो पाया। डाकघरों तक डाक भी नहीं पहुंच पाई। ट्रक से समाचार पत्र झूलाघाट पहुंचे। नेपाल से आने वाले यात्रियों को वाहन नहीं मिलने से परेशानी उठानी पड़ी। नेपाल के बैतड़ी से तीर्थ यात्रा के लिए हरिद्वार जा रहे पदम राज जोशी को भी शाम तक झूलाघाट में ही इंतजार करना पड़ा।
बेड़ीनाग। टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष मनीष शाह और अशोक पंत ने बताया कि दो हजार की लागत वाले गति नियंत्रक के छह से दस हजार रुपये तक लिए जा रहे हैं। गति नियंत्रक लगाने के बाद चढ़ाई में वाहनों के संचालन में दिक्कत हो रही है। इस मौके पर नागदेव टैक्सी यूनियन अध्यक्ष मनीष शाह, अशोक पंत, सोहन सिंह रावत, राजेंद्र पंत, भास्कर कुमार,गंगा प्रसाद, नारायण कार्की, पप्पू कार्की आदि मौजूद थे।

े वह चंपावत में ही फंस गए। कई महिलाएं और बच्चे वाहन के इंतजार में स्टेशन में खड़े रहे। आईटीबीपी के जवान मनोज जोशी अपने साथी के साथ कल यहां पहुंचे थे, रात होटल में रुके। उन्हें जाजरदेवल जाना था और सुबह टैक्सियों की हड़ताल के कारण वह भी घंटों तक फंसे रहे। रोडवेज बसों में चढने के लिए यात्रियों के बीच आपाधापी की स्थिति रही, कई यात्री इस दौरान गिरने सजे बचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed