{"_id":"5b0313464f1c1b2b118b544d","slug":"21526928198-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंगराऊ के नलों में 12 साल से नहीं आया पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंगराऊ के नलों में 12 साल से नहीं आया पानी
Updated Tue, 22 May 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। बेड़ीनाग नगर पंचायत के मुंगराऊ (त्रिपुरादेवी) के लोग सालों से नलों में पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रहे हैं। यहां की पेयजल लाइनों में पिछले 12 वर्षों से पानी नहीं टपका है। इसके चलते यहां के लोगों की मुसीबत बढ़ गई है। इलाके के लोग दूरदराज गधेरों व अन्य प्राकृतिक स्रोतों से पानी ढोने को मजबूर हैं। उन्होंने जल्द से जल्द पेयजल लाइन की मरम्मत करने की मांग की है।
लोगों का कहना है कि नलों से पानी न आने के कारण मुंगराऊ क्षेत्र के सात परिवार प्राकृतिक स्रोत (धारे) पर निर्भर रहते थे। लेकिन इन दिनों धारे का पानी कम होने से लोगों की परेशानी बढ़ गयी है। ग्रामीण 15 किलोमीटर दूर से पानी ढो कर काम चलाने को मजबूर हैं। लोगों ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को पत्र भेज कर बिछायी गई पेयजल लाइन से पेयजल आपूर्ति करने की मांग की है। कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इधर जल संस्थान के अपर सहायक अभियंता महेश रौतेला ने कहा है कि पेयजल लाइन में काफी सुधार की जरूरत है। इसका आगणन बना कर भेजा गया है। बजट की स्वीकृति के बाद लाइन ठीक करा ली जाएगी।