{"_id":"5adcc4dc4f1c1b3b0b8b60c1","slug":"21524417756-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोरीबगड़-जाराजीबली सड़क पर हो रहा घटिया निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोरीबगड़-जाराजीबली सड़क पर हो रहा घटिया निर्माण
Updated Sun, 22 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मदकोट (पिथौरागढ़)। ग्रामीणों ने छोरीबगड़ से जाराजिबली के लिए बनी 19.8 किमी लंबी सड़क के दूसरे चरण के कार्य में घटिया निर्माण सामग्री के प्रयोग का आरोप लगाया है। कहा है कि सुरक्षा दीवार बनाने में नदी की गुणवत्तायुक्त रेत के स्थान पर बजरी (लोकल सेंड) का प्रयोग किया जा रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि इन दिनों सड़क में दूसरे चरण का कार्य हो रहा है, इसके तहत सुरक्षा दीवार बनाई जा रही है। आरोप लगाया कि इसमें बजरी का प्रयोग किया जा रहा है। इसका असर दीवारों की मजबूती पर पड़ेगा। सुरक्षा दीवार कमजोर हो जाएंगी, कुछ ही समय में क्षतिग्रस्त हो जाएंगी। जाराजिबली निवासी महेंद्र सिंह, देव सिंह, खुशाल सिंह, गोपाल सिंह, प्रह्लाद सिंह, पुष्कर सिंह, विक्रम सिंह ने घटिया निर्माण कार्य पर रोष जताया है।
आरोप लगाया कि सड़क के कार्य में मनमानी हो रही है और विभागीय अधिकारी स्थल पर कार्य की गुणवत्ता देखने तक नहीं आते। उन्होंने घटिया सामग्री के प्रयोग पर अंकुश नहीं लगाने पर पीएमजीएसवाई डिवीजन के लिए खिलाफ आंदोलन करने की चेतावनी दी। कहा कि इस मामले को प्रशासन और सरकार के सामने उठाया जाएगा।
विज्ञापन
उधर, लोनिवि के पीएमजीएसवाई डिवीजन के अवर अभियंता विवेक सिंह धर्मशक्तू भी मानते हैं कि ठेकेदार द्वारा खराब गुणवत्ता की निर्माण सामग्री लगाई जा रही थी, जिस पर रोक लगा दी गई है। बजरी से जो भी दीवारें बनी हैं, उन्हें दोबारा बनवाया जाएगा। आगे से गुणवत्ता खराब मिली तो कार्रवाई की जाएगी।