{"_id":"5ada26904f1c1b350a8b593f","slug":"21524246160-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग भारतीय क्रिकेटर धामी का स्वागत किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांग भारतीय क्रिकेटर धामी का स्वागत किया
Updated Fri, 20 Apr 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। दिव्यांग भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य राजेंद्र धामी का सज्जन लाल मेमोरियल फाउंडेशन बुंगाछीना व राजकीय बालिका इंटर कांलेज थल, राजकीय इंटर कालेज देवलथल, राजकीय हाईस्कूल रिण बिछुल में स्वागत किया गया।
सज्जन लाल मेमोरियल फाउंडेशन बुंगाछीना में उभरती हुई क्रिकेटर गीता बम, अंजलि विश्वकर्मा के नेतृत्व में धामी का स्वागत किया गया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज थल में मुख्य शिक्षाधिकारी विनोद प्रसाद सिमल्टी की मौजूदगी में क्रिकेटर धामी को सम्मानित किया गया।
लोगों ने कहा कि धामी ने देश के दिव्यांग टीम में स्थान बनाकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। धामी ने हाल में भारत, बांग्लादेश, नेपाल के बीच हुई त्रिकोणीय श्रंखला के अनुभव सुनाए। कहा कि वह नियमित अभ्यास के जरिए वह देश की टीम में स्थान बनाने में कामयाब हुए हैं। उनकी नजर अब विदेश की धरती पर होनी वाली प्रतियोगिताओं पर लगी हुई है।