{"_id":"5aba82654f1c1ba8248b46b2","slug":"21522172517-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीयूमो ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीयूमो ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका
Updated Tue, 27 Mar 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
पिथौैरागढ़। सीमांत यूथ मोर्चा (सीयूमो) ने विधायक, मंत्रियों के वेतन, भत्ते बढ़ाने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। कहा कि सरकार के पास बेरोजगारों को भत्ता देने के लिए धन नहीं है, लेकिन विधायक और मंत्रियों के वेतन, भत्ते बढ़ाने के लिए बजट की कोई कमी नहीं है।
सीयूमो के जिला सचिव कैलाश सिंह कठायत के नेतृत्व में सिमलगैर बाजार में एकत्र युवाओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। कठायत ने भाजपा, कांग्रेस समेत सभी दलों को आड़े हाथ लिया। वक्ताओं ने कहा कि इस सरकार बेरोजगारों की कतई चिंता नहीं है।
उन्होंने कहा कि बेरोजगारों को भत्ता या नौकरी दिलाने के लिए पूरे प्रदेश में अभियान चलाया जाएगा। विरोध जताने वालों में राहुल खत्री, मुकेश कुमार, कौशल कपूर, शहवाज खान, दीपक कुमार, विनय भाटिया, अजय कुमार, धर्मेंद्र भट्ट आदि शामिल थे।