{"_id":"5ab53c9f4f1c1bc0758b71f3","slug":"21521826975-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गूगल के जियो डाटा स्पेशलिस्ट जोशी को सम्मानित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गूगल के जियो डाटा स्पेशलिस्ट जोशी को सम्मानित किया
Updated Fri, 23 Mar 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। गूगल के जियो डाटा स्पेशलिस्ट दीप जोशी को पिथौरागढ़ पहुंचने पर लोगों ने सम्मानित किया।
गूगल मुख्यालय माउंटेन व्यू कैलिफोर्निया में सीनियर डाटा स्पेशलिस्ट जोशी के सम्मान में आयोजित समारोह में जोशी ने कहा कि टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में बदलाव लाने के लिए वह पिथौरागढ़ के साथ ही पहाड़ के अन्य स्थानों पर कार्यशालाओं का आयोजन कर रहे हैं। तकनीक में दक्षता हासिल कर उसे रोजगार का जरिया भी बनाया जा सकता है। मूल रूप से लोहाघाट निवासी जोशी ने पहाड़ की समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा की।
कहा कि भविष्य में वह गूगल के अन्य साथियों को पिथौरागढ़ लाकर यहां के युवाओं के लिए एक नई पहल की शुरुआत करेंगे। समारोह में शामिल डॉ. गुरुकुलानंद कच्चाहारी, पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती, डॉ. विपिन जोशी, पद्मा दत्त पंत, रमेश चंद्र शर्मा, शिक्षाविद पीसी जोशी, प्रेम सिंह बिष्ट, डीडी पाठक आदि ने जोशी की उपलब्धि की सराहना की। संचालन जुगल किशोर पांडे ने किया।