{"_id":"5a8dacbc4f1c1baa1b8b89db","slug":"21519234236-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलईडी बल्बों से जगमगाएगा पिथौरागढ़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलईडी बल्बों से जगमगाएगा पिथौरागढ़
Updated Wed, 21 Feb 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ सस्ते एलईडी बल्बों की रोशनी में जगमगाएगा। उरेडा को पहले चरण में 10 हजार बल्बों की खेप मिली है। इनके दाम बाजार में मौजूद अन्य कंपनियों के एलईडी से काफी कम है। एलईडी बल्बों के इस्तेमाल से बिजली की खपत में भी कमी आएगी। हजारों उपभोक्ताओं को इसका फायदा होगा।
केंद्र सरकार की ऊर्जा संरक्षण योजना के तहत इस बार पिथौरागढ़ को 20 हजार नए एलईडी बल्ब लगाने का लक्ष्य मिला है। ऊर्जा संरक्षण योजना की नोडल एजेंसी उरेडा को 10 हजार बल्बों की पहली खेप भी मिल चुकी है। इस खेप में 9 वॉट के बल्ब शामिल हैं। खुले बाजार की तुलना में सरकारी बल्बों की कीमत 80 रुपये तक कम है। खुले बाजार में विभिन्न कंपनियों का 9 वॉट का एलईडी 100 से 150 रुपये तक है, जबकि उरेडा में प्रति बल्ब कीमत 70 रुपये रखी गई है। उरेडा के टकाना कार्यालय को ब्रिकी केंद्र बनाया गया है।
नोडल संस्था उरेडा सहयोगी ईएसएल कंपनी के साथ बल्बों की ब्रिकी करेगी। कोई भी उपभोक्ता मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड, बिजली बिल दिखाकर बल्ब खरीद सकता है। एक उपभोक्ता जरूरत पर एक साथ 50 बल्ब तक खरीद सकता है। परियोजना अधिकारी एके शर्मा का कहना है कि खेप आने के बाद वितरण शुरू कर दिया गया है।