{"_id":"5a8c589c4f1c1b187e8b7519","slug":"21519147164-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क की मांग को लेकर बुजुर्ग अनशन पर बैठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क की मांग को लेकर बुजुर्ग अनशन पर बैठे
Updated Tue, 20 Feb 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। हलियाडोब-लछीमा, ओखरानी होते हुए नाचनी तक प्रस्तावित सड़क का निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन में अब बुजुर्ग भी कूद गए हैं।
लछीमा के महरी धर्मशाला में चल रहे आंदोलन में मंगलवार को 80 वर्षीय हयात सिंह कार्की और 65 वर्षीय मान सिंह कार्की अनशन पर बैठे। अनशन स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि सरकार के रवैये से 11 गांवों के लोग सड़क की सुविधा से वंचित हो गए हैं। इसी कारण लोगों को लगातार तीसरी बार आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है।
सभा में उमेश चंद्र पाठक, संदीप पाठक, प्रदीप पाठक, पूरन चंद्र पाठक, देवी दत्त पाठक, नितेश पाठक, कमला पाठक आदि ने कहा कि 20 किलोमीटर लंबी इस सड़क को छह किलोमीटर बनाने के बाद काम रोकने का तुक समझ में नहीं आता। सबसे पहले यह जांच की जाए कि काम किन कारणों से रोका गया है। सड़क निर्माण संघर्ष समिति के मीडिया प्रभारी कमल पाठक ने कहा कि अब क्रमिक अनशन को आमरण अनशन पर बदला जाएगा। धरने पर रोज बड़ी संख्या में महिलाएं भी बैठ रही हैं। आंदोलन को जनता का लगातार समर्थन मिल रहा है।