फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   सेराघाट के गंगा घाट पर गंदगी का अंबार

सेराघाट के गंगा घाट पर गंदगी का अंबार

Thu, 28 Dec 2017 11:18 PM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
सेराघाट के गंगा घाट पर गंदगी का अंबार
गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। अल्मोड़ा और बागेश्वर की सीमा से सटे सेराघाट के गंगा घाट पर गंदगी का अंबार लगा है। शवदाह करने के बाद लकड़ी आदि को वैसे हो छोड़ दिया जा रहा है, उसका निस्तारण नहीं किया जा रहा है। नदी में गंदगी व्याप्त होने से स्थानीय लोगों में रोष है।
विज्ञापन


सेराघाट के सरयू घाट पर न केवल क्षेत्र बल्कि अल्मोड़ा और बागेश्वर जिले के सीमावर्ती लोग भी शवदाह के लिए आते हैं। शवों को जलाने के बाद कपड़े, जली लकड़ियां वैसी ही छोड़ दी जा रही हैं। नदी तट शवदाह की लकड़ियों, कपड़ों आदि से पटा है। इससे नदी का जल भी प्रदूषित हो रहा है। धार्मिक कार्य के लिए गंगा घाट पर आने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


सेरा उर्फ बडोली के प्रधान मोहन चंद्र जोशी ने दाह संस्कार के लिए शव लाने वाले लोगों से शवदाह के बाद नदी तट की सफाई करने की अपील की है। कहा है कि गंगा तट पर गंदगी करना किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है। लोग गंगा के जल को पीने के उपयोग में लाते हैं। उन्होंने प्रशासन से भी इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed