{"_id":"5a3405444f1c1b6a118b8046","slug":"21513358660-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा मद की राशि खर्च करने में लापरवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा मद की राशि खर्च करने में लापरवाही
Updated Fri, 15 Dec 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। आपदा मद में मिली धनराशि खर्च करने में कई विभागों ने गंभीर लापरवाही बरती है। धन मिलने के बाद भी उसे समय पर न तो खर्च किया गया और न उपयोगिता प्रमाणपत्र ही दिया है। अब ऐसे विभागों के खिलाफ डीएम सी रविशंकर ने कार्रवाई के आदेश जारी कर दिए हैं।
बताया गया कि जिले को आपदा मद में 254 कामों के लिए 11 करोड़ 34 लाख 24 हजार रुपये मिले थे। इनमें से अब तक 176 कामों के पूर्ण होने संबंधी प्रमाणपत्र ही डीएम कार्यालय को मिल पाए हैं। 78 कामों का उपयोगिता प्रमाणपत्र न मिलने पर डीएम ने नाराजगी दिखाई है और ऐसे विभागों के अधिकारियों के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि का आदेश जारी कर दिया है।
बताया गया कि आपदा मद में लोनिवि डीडीहाट को 1.28 करोड़, लोनिवि अस्कोट को 1.06 करोड़, लोनिवि बेड़ीनाग को 67 लाख, जिला पंचायत को 2.07 करोड़, नगरपालिका को 40 लाख और सिंचाई विभाग को 45 लाख रुपये की धनराशि दी गई थी, लेकिन इन विभागों ने अब तक न तो धन खर्च किया है और न उपयोगिता का प्रमाणपत्र ही प्रस्तुत किया है।
विज्ञापन
शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में आपदा मद से हुए कार्यों की समीक्षा के दौरान डीएम ने कहा कि आपदा मद से स्वीकृत काम शीघ्र किए जाने चाहिए, लेकिन कई विभागों ने इस मद में मिली राशि को खर्च करने के बजाय अपने खातों में जमा कर रखा है। इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए डीएम ने जांच के आदेश भी दिए हैं। बैठक में डीएम ने शीतकाल में आने वाली किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए।