{"_id":"5a257b4e4f1c1bc5758b6f36","slug":"21512405838-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पावर स्टेशन में खराबी, अस्कोट अंधेरे में रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पावर स्टेशन में खराबी, अस्कोट अंधेरे में रहा
Updated Mon, 04 Dec 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्कोट (पिथौरागढ़)। डीडीहाट पावर स्टेशन के फीडर में आई खराबी के कारण रविवार को अस्कोट क्षेत्र की करीब 50 हजार की आबादी को बगैर बिजली के रात काटनी पड़ी। शाम छह बजे गुल बिजली करीब 15 घंटे बाद सोमवार सुबह नौ बजे आई।
अस्कोट, नारायणनगर, ओगला, चर्मा, भागीचौरा, गर्खा, डांगटी, डोकुना, डुंगरा, द्वालीसेरा, घिंघरानी, बगड़ीहाट, तीतरी, बैड़ा, अस्कोट, हिनकोट आदि क्षेत्र प्रभावित रहे। जाड़ों की रात में बिजली न होने से लोगों को तमाम तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
लोगों ने विभागीय अधिकारियों से क्षेत्र की बिजली व्यवस्था पुख्ता करने की मांग की है। उनका कहना है कि जाड़ों में तो कम से कम बिजली की नियमित सप्लाई देने के लिए विभाग को तत्पर रहना चाहिए।
विज्ञापन
इधर, पावर कारपोरेशन के उपखंड अधिकारी गिरीश चंद्र पांडे ने बताया कि डीडीहाट पावर स्टेशन स्थित अस्कोट क्षेत्र के फीडर में आई खराबी के कारण व्यवधान आया था। खराबी दूर कर ली गई है। बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।