फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   नेपाल चुनाव के कारण झूलापुल बंद

नेपाल चुनाव के कारण झूलापुल बंद

Thu, 23 Nov 2017 10:39 PM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
नेपाल चुनाव के कारण झूलापुल बंद
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। पश्चिमी नेपाल के चार जिलों दार्चुला, बैतड़ी, बाजुरा और बजांग में 26 नवंबर को होने वाले चुनाव को देखते हुए बृहस्पतिवार शाम सात बजे से अंतरराष्ट्रीय झूलापुलों पर आवागमन बंद हो गया है। सिर्फ जौलजीबी स्थित झूलापुल वहां चल रहे मेले के कारण शुक्रवार शाम तक खुला रहेगा। उसके बाद इसे बंद भी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


एसएसबी के उपनिरीक्षक रघुवीर सिंह और सहायक उपनिरीक्षक नरेंद्र प्रसाद भट्ट ने बताया कि अब झूलापुलों से आवागमन 27 नवंबर की सुबह से शुरू हो पाएगा। खास परिस्थितियों में उच्चाधिकारियों की अनुमति लेकर ही पुल आवागमन के लिए खोले जाएंगे।
विज्ञापन


इस बीच नेपाल के बैतड़ी जिले में सभी 182 मतदान केंद्रों में पोलिंग पार्टियां पहुंच गई हैं। सबसे दूरस्थ मतदान केंद्र थालगाड़ा और नवादेव तक जाने के लिए मतदान कर्मियों को 110 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ी। नेपाल में चुनाव के लिए हर मतदान केंद्र में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। बृहस्पतिवार को नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी ओली और पुष्पदहल प्रचंड ने डडेलधुरा और अछाम में चुनाव सभाएं की। उनका बैतड़ी आने का कार्यक्रम स्थगित हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed