फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   लक्ष्मी और नरेंद्र ने जीती फर्राटा दौड़

लक्ष्मी और नरेंद्र ने जीती फर्राटा दौड़

Thu, 16 Nov 2017 10:46 PM IST
Updated Thu, 16 Nov 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
लक्ष्मी और नरेंद्र ने जीती फर्राटा दौड़
पिथौरागढ़। खेल महाकुंभ के तहत विण विकासखंड की खेल प्रतियोगिता में 100 मीटर की दौड़ प्राथमिक विद्यालय गैठना की लक्ष्मी ने पहला, विण की दीक्षा ने दूसरा, विषाड़ की कंचन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन विण की ब्लॉक प्रमुख अंजू लुंठी ने किया। मुख्य अतिथि के सम्मान में एनसीसी कैडेटों ने मार्चपास्ट किया।
विज्ञापन


बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में महर्षि विद्या मंदिर के नरेंद्र पहले, गुरना के रोहित दूसरे, झूणी के दीपक कुमार तीसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में महर्षि विद्या मंदिर के नरेंद्र, गुरना के रोहित, कूचा के नीरज, बालिका वर्ग में गैठना की लक्ष्मी, फगाली की आयशा, विण की दीपा, 400 मीटर दौड़ में महर्षि के दीपांशु, गुरना के हेमराज थापा, रई के महेश गिरी, बालिका वर्ग में धारी की मनीषा, गुरुड़ा की खुशी और पार्वती पहले तीन स्थानों पर रही।
विज्ञापन


लंबी कूद में विण के शंकर राम, महर्षि के दीपांशु भट्ट, हिमालया पब्लिक स्कूल के प्रियांशु, बालिका वर्ग में सटगल की शीतल, बास्ते की वंदना, नैनी की लक्ष्मी ने पहले तीन स्थान प्राप्त किए। बालक वर्ग की कबड्डी में सीआरसी भुरमुनी विजेता, सीआरसी टकाना उप विजेता रहे। ब्लॉक प्रमुख लुंठी, खंड शिक्षाधिकारी जीएस ज्याला, खंड विकास अधिकारी श्याम चंद ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता संपन्न कराने में जिला खेल समन्वयक माध्यमिक भूपाल चुफाल, ब्लॉक समन्वयक विक्रम दिगारी, ब्लॉक खेल समन्वयक प्राथमिक देवेंद्र सिंह बिष्ट, मनोज वर्मा, भूपेंद्र चौहान, दीप चंद राजा, दिनेश पाटनी, हीरा चंद आदि ने सहयोग दिया।

100-200 मीटर दौड़ प्रवीण, रक्षिता ने जीती
गंगोलीहाट। गंगोलीहाट में हुए ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ में अंडर-10 बालक वर्ग की 100, 200 मीटर दौड़ में प्रवीण नाथ और बालिका वर्ग में रक्षिता जोशी ने पहला स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में मनोज सिंह और बालिका वर्ग में शिया सेलाकोटी पहले स्थान पर रही। प्रतियोगिता का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख गंगा बिष्ट ने किया। विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इस दौरान एसडीएम वैभव गुप्ता, खंड विकास अधिकारी जीआर कोहली, खंड शिक्षा अधिकारी किशोर कुमार पंत, राइंका गंगोलीहाट के प्रधानाचार्य शिवदयाल, राइंका खिरमांडे के प्रधानाचार्य तेज सिंह मेहरा, राइंका भुलीगांव के प्रधानाचार्य राम नारायण वर्मा, राइंका डोबालखेत के प्रधानाचार्य मनोज कुमार, ब्लॉक खेल समन्वयक रमेश जोशी समेत विभिन्न न्याय पंचायतों के खेल प्रभारी मौजूद रहे।


नगरपालिका और दूनाकोट ने खो-खो प्रतियोगिता जीती
डीडीहाट। खेल महाकुंभ के दूसरे दिन खो-खो में नगरपालिका और बालिका वर्ग में न्याय पंचायत दूनाकोट ने पहला स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में न्याय पंचायत पनियाखान के नीरज कुमार, बालिका वर्ग में दीक्षा बिष्ट पहले स्थान पर रहीं। 600 मीटर दौड़ में न्याय पंचायत दुर्लेख के सूरज कुमार, बालिका वर्ग में पनियाखान की प्रिया बिष्ट, रिले रेस बालिका वर्ग में नगर पालिका डीडीहाट और बालक वर्ग में न्याय पंचायत दुर्लेख ने पहला स्थान प्राप्त किया। चक्का क्षेपण में न्याय पंचायत दुर्लेख की ऋचा, बालक वर्ग में न्याय पंचायत पनियाखान के नीरज पहले रहे। प्रतियोगिता संचालन में किशोर शाह, विरेंद्र कन्याल, शेखर कफलिया, विक्रम बिष्ट, अशोक खड़ायत, होशियार बसेड़ा, भुवनेंद्र भंडारी, हरीश पुजारी सहयोग दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed