{"_id":"59f0c80c4f1c1bd8538b90fa","slug":"21508952076-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेस अस्पताल, पेयजल योजना का निर्माण शीघ्र किया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेस अस्पताल, पेयजल योजना का निर्माण शीघ्र किया जाए
Updated Wed, 25 Oct 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। राष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण समिति ने पिथौरागढ़ में प्रस्तावित बेस अस्पताल, आंवलाघाट पेयजल योजना और सीवर लाइन का निर्माण शीघ्र पूरा करने की मांग की है। समिति अध्यक्ष किशन चंद ने बुधवार को बाकायदा एक पर्चा नगर में प्रसारित किया है। पर्चे में अपील की गई है कि पॉलिथीन और प्लास्टिक की थैलियों का प्रचलन बंद किया जाए।
उन्होंने पान और गुटखा खाकर जगह-जगह थूकने पर रोक लगाने, सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान रोकने के लिए कड़ा प्रावधान बनाने, पालतू जानवरों को लावारिस छोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि हर विभाग में आम लोगों के लिए पेयजल की व्यवस्था की जाए, सार्वजनिक शौचालयों की संख्या बढ़ाई जाए, सरकारी कार्यालयों में काम के लिए जाने वालों के बैठने के लिए कुर्सी और बैंच की व्यवस्था की जाए, विद्युत विभाग में कंप्यूटर खराब होने की स्थिति में हाथ से रसीद काटकर बिल जमा करने की सुविधा दी जाए, बैंकों के एटीएम हर समय खुले रखे जाएं और बैंकों में पासबुक में नियमित रूप से एंट्री की जाए। उन्होंने कहा कि आम लोगों को भी इन मुद्दों को लेकर सजग रहना चाहिए और आवाज उठानी चाहिए।