{"_id":"59ce830a4f1c1bd8538b4fcc","slug":"21506706186-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलीला में मुख्य पात्रों की भूमिका महिलाएं निभाएंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामलीला में मुख्य पात्रों की भूमिका महिलाएं निभाएंगी
Updated Fri, 29 Sep 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। नगर में इस बार की रामलीला में भी मुख्य महिला पात्रों की भूमिका महिला कलाकार ही निभाएंगी। रामलीला कमेटी ने महिला पात्रों के चयन के लिए विभिन्न विद्यालयों में संपर्क शुरू कर दिया है। कुछ महिला पात्रों का चयन कर दिया गया है और उनको प्रशिक्षण दिया जा रहा है। महिला पात्रों के अभिनय से यहां की रामलीला का आकर्षण ज्यादा बढ़ा है। महिलाएं गायन और अभिनय की बारीकी को बेहतर ढंग से सीख लेती हैं।
रामलीला कमेटी के अध्यक्ष ललित भंडारी ने बताया कि विगत पांच सालों से डीडीहाट नगर की रामलीला में महिला पात्रों की भूमिका के लिए महिलाओं का ही चयन किया जा रहा है। इस बार भी सीता, कौशल्या, कैकेई, सुमित्रा, सूर्पणखा, अहिल्या, सीता सखी, तारा, मंदोदरी, सुलोचना सहित रामलीला में होने वाले सभी महिला पात्रों के लिए स्कूलों की बालिकाओं से संपर्क किया जा रहा है। दो साल से सीता का अभिनय कर रहीं निशा बोरा और उनकी सखियों ने रामलीला का प्रशिक्षण लेना शुरू कर दिया है।
निशा के पिता गंगा सिंह बोरा ने कहा कि रामलीला कमेटी बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और बेटियों को सम्मान दिलाने की दिशा में सार्थक पहल कर रही है। उन्होंने कहा कि रामलीला के सभी महिला पात्रों की भूमिका में महिलाओं को ही स्थान दिया जाना चाहिए। रामलीला का प्रशिक्षण रोज शाम छह से आठ बजे तक चलता है। डीडीहाट में रामलीला का मंचन दिवाली के बाद होगा।