{"_id":"59a2fee14f1c1b56368b458f","slug":"21503854305-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक से मचेगी चेयरमैन कप फुटबाल प्रतियोगिता की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक से मचेगी चेयरमैन कप फुटबाल प्रतियोगिता की धूम
Updated Sun, 27 Aug 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। एक सितंबर से पिथौरागढ़ में चेयरमैन कप फुटबाल प्रतियोगिता होगी। नगरपालिका ने देवसिंह खेल मैदान में होने वाली प्रतियोगिता की तैयारियां शुरू कर दी हैैं।
पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती की अध्यक्षता में देवसिंह खेल मैदान में हुई बैठक में प्रतियोगिता के लिए रेफरी पैनल, तकनीकी समिति और अनुशासन समिति गठित करने का निर्णय लिया गया। प्रतियोगिता के लिए टीमों का पंजीकरण 29 अगस्त से होगा। तय हुआ कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों को खेल शुरू होने के 30 मिनट पहले मैदान में आना होगा।
निर्धारित समय पर मैदान में न पहुंचने वाली टीम को मैच में प्रतिभाग नहीं करने दिया जाएगा। कोई भी टीम खेल भावना के विपरीत आचरण करती है तो उस टीम अथवा खिलाड़ी को अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार देने का निर्णय भी लिया गया।
विज्ञापन
सीनियर फुटबालर देवेंद्र सिंह बिष्ट के संचालन में हुई बैठक में सभासद केदार लुंठी, विक्रम वाल्मीकि, विजेंद्र सिंह महर, त्रिलोक महर, ललित मोहन पुनेड़ा, दिनेश सैन, भुवन जोशी, चंद्रकला खन्ना, जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष राजेंद्र रावत, अधिवक्ता अजय सिंह राठौर आदि मौजूद थे।